AC खरीदने जा रहे हैं? Wi-Fi और Non-Wi-Fi में कौन-सा रहेगा फायदे का सौदा

Wi-Fi AC को आप अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या वॉयस असिस्टेंट (जैसे Alexa या Google Assistant) से कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं, जबकि Non-Wi-Fi AC में यह सुविधा नहीं होती।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 जून 2025 21:40 IST
ख़ास बातें
  • Wi-Fi AC को ऐप या वॉयस से कंट्रोल कर सकते हैं, Non-Wi-Fi में नहीं
  • एनर्जी ट्रैकिंग और ऑटो शेड्यूलिंग सिर्फ Wi-Fi AC में मिलती है
  • Non-Wi-Fi AC सस्ता है, लेकिन फीचर्स में Wi-Fi AC आगे निकलता है

Wi-Fi फीचर वाले स्मार्ट AC में एक ऐप के जरिए बिजली की खपत को मॉनिटर किया जा सकता है

Photo Credit: LG

अगर आप नया AC खरीदने की सोच रहे हैं और यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि Wi-Fi AC लेना चाहिए या Non-Wi-Fi AC, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आजकल स्मार्ट होम का दौर है और एयर कंडीशनर भी अब सिर्फ ठंडी हवा देने तक सीमित नहीं हैं। Wi-Fi ACs में ऐसे फीचर्स आते हैं जो न सिर्फ आपकी सुविधा बढ़ाते हैं, बल्कि बिजली की बचत में भी मदद करते हैं। हालांकि, इनकी कीमत Non-Wi-Fi ACs से थोड़ी ज्यादा होती है। तो सवाल यह है कि क्या ये एक्स्ट्रा खर्चा वाजिब है? आइए, दोनों के बीच के अंतर को समझते हैं ताकि आप एक समझदारी भरा फैसला ले सकें।
 

Wi-Fi AC बनाम Non-Wi-Fi AC: मुख्य अंतर

कंट्रोल की सुविधा

Wi-Fi AC: इन्हें आप अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या वॉयस असिस्टेंट (जैसे Alexa या Google Assistant) से कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। चाहे आप ऑफिस में हों या सफर में, AC को ऑन/ऑफ करना, तापमान सेट करना या शेड्यूल करना बेहद आसान है।

Non-Wi-Fi AC: इनमें यह सुविधा नहीं होती। आपको रिमोट से ही AC को कंट्रोल करना पड़ता है, और यह तभी संभव है जब आप उसके पास हों।
 

ऑटोमेशन और शेड्यूलिंग

Wi-Fi AC: आप इन ACs को प्री-सेट शेड्यूल पर चला सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप सेट कर सकते हैं कि AC सुबह 6 बजे चालू हो जाए और रात 10 बजे बंद हो जाए। यह सुविधा न केवल आपकी मेहनत बचाती है, बल्कि बिजली की खपत को भी कंट्रोल करती है।

Non-Wi-Fi AC: इनमें टाइमर की बेसिक सुविधा हो सकती है, लेकिन डिटेल्ड शेड्यूलिंग और ऑटोमेशन संभव नहीं है।
 

बिजली की खपत की मॉनिटरिंग व बचत

Wi-Fi AC: इनमें एक ऐप के जरिए बिजली की खपत को मॉनिटर किया जा सकता है। आप देख सकते हैं कि कितनी एनर्जी यूज हो रही है और आवश्यकतानुसार अपने यूसेज को एडजस्ट कर सकते हैं।

Non-Wi-Fi AC: इनमें ऐसी कोई सुविधा नहीं होती। आपको बिजली के बिल से ही खपत का अंदाजा लगाना पड़ता है।
Advertisement
 

वॉयस कंट्रोल

Wi-Fi AC: यदि आपके पास Alexa या Google Assistant जैसे वॉयस असिस्टेंट हैं, तो आप केवल आवाज के जरिए AC को कंट्रोल कर सकते हैं। यह फीचर खास तौर से बुजुर्गों या शारीरिक रूप से असक्षम लोगों के लिए कम आ सकता है।

Non-Wi-Fi AC: इनमें वॉयस कंट्रोल फीचर नहीं होता।
Advertisement
 

कीमत और वैल्यू

Wi-Fi ACs की कीमत Non-Wi-Fi ACs से थोड़ी अधिक होती है। हालांकि, यदि आप स्मार्ट फीचर्स, बिजली की बचत और फीचर्स को महत्व देते हैं, तो यह एक्स्ट्रा खर्च वाजिब हो सकता है। दूसरी ओर, यदि आपका बजट सीमित है और आप बेसिक फीचर्स से संतुष्ट हैं, तो Non-Wi-Fi AC ही समझदारी होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Air Conditioner, WiFi AC, AC, Smart AC, Smart air conditioners
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 2,371 रुपये की EMI पर iPhone! 12 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, iNvent ने लगाई Freedom सेल
  2. 48 हजार सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Samsung फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. Rogbid ने लॉन्च किए Rogbid VisionW स्मार्ट ग्लासेस, AI फीचर्स से लैस, ऑफिस में पहनो या आउटडोर! जानें कीमत
  4. Flipkart Sale में आधे दाम पर Acer Gaming Laptop! RTX 3050, Intel i5 और 16GB RAM
  5. Google Pixel Tag भारत में लॉन्च, खोया सामान ढूंढने के आएगा काम, एक आवाज पर बजेगा अलार्म!
  6. फोन की Storage बार-बार हो रही फुल? ये 5 चीजें हटाते ही खाली हो जाएगी जगह
  7. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  9. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.