Whirlpool Luxuriem 4 डोर रेफ्रिजरेटर रेंज के साथ नई टेक्नोलॉजी पेश हो गई है।
Photo Credit: Whirlpool
Whirlpool Luxuriem 4 Door Refrigerator की कैपेसिटी 654 लीटर है।
Whirlpool ने आज भारत में अपने Luxuriem 4 डोर रेफ्रिजरेटर रेंज के साथ नई टेक्नोलॉजी को पेश किया है। यह फ्रेशनेस डिटेक्शन टेक्नोलॉजी है जो कि कंपनी के 6th सेंस एआई पर बेस्ड है। कंपनी ने नए रेफ्रिजरेटर में इस टेक्नोलॉजी को खासतौर पर भारतीय रसोई को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। इसके साथ आप आसानी से फ्रेश फलों और सब्जियों को अधिक मात्रा में रख सकते हैं और लंबे समय तक उनके खराब होने की चिंता नहीं रहेगी। यहां हम आपको Luxuriem 4 डोर रेफ्रिजरेटर रेंज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Whirlpool Luxuriem 4 Door Refrigerator को 645 लीटर, 651 लीटर और 654 लीटर कैपेसिटी में उपलब्ध है। इस रेंज की भारत में शुरुआत 98,000 से होती है। इन रेफ्रिजरेटर्स को ऑनलाइन और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
Luxuriem 4 डोर रेफ्रिजरेटर रेंज में कंपनी का खास आईफ्रेश सेंसर इंजन दिया गया है जो कि डायरेक्ट क्रिस्पर ड्रावर में दिया गया है। यह सेंसर से एथिलीन (फलों और सब्जियों के पुराने होने से निकलने वाली गैस) का पता लगाता है और उसकी ट्रैकिंग करता है। यह रेफ्रिजरेटर प्रति 10 सेकंड में क्रिस्पर ड्रावर में रखे हुए फलों और सब्जियों को एक्टिव तौर पर स्कैन करता है। जब सिस्टम को पता चलता है कि एथिलीन का लेवल बढ़ रहा है तो यह एक प्रोएक्टिव एलर्ट देता है, जिससे यूजर्स अपने सामान को चेक कर सकते हैं और समय रहते उनका इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस टेक्नोलॉजी के साथ रेफ्रिजरेटर स्मार्ट हो जाता है और सिर्फ सामान को स्टोर करने के बजाय यूजर्स को यह बताता है कि उनके सामान (फलों और सब्जियों) के साथ क्या हो रहा है और अगर कुछ बदलाव होता है तो उन्हें अपडेट करता है।
अलग-अलग सब्जियों और फलों के हिसाब से डिजाइन
हर सब्जी या फल एक प्रकार से नहीं पकते हैं तो ऐसे में कंपनी ने फूड साइंटिस्ट के साथ मिलकर यह समझा है कि यह भारतीय मौसम और अलग-अलग फलों और सब्जियों के हिसाब से रिस्पॉन्स करता है। इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी सिर्फ डिटेक्शन तक ही सीमित नहीं है बल्कि कंपनी के 6th सेंस एआई पर बेस्ड टेक्नोलॉजी लगातार खुद सीखकर अपग्रेड करती है और हर फैमिली के फूड का मैनेजमेंट करती है। अलर्ट आने पर ग्राहक सामान को चेक कर सकते हैं और नोटिफिकेशन को रीसेट कर सकते हैं। सिस्टम यूजर्स के हिसाब से भविष्य के अलर्ट थ्रेशोल्ड को डायनामिक लेवल पर कैलिब्रेट करने के लिए फीडबैक दर्ज करता है। यह लगातार मॉनिटर करता है, मल्टी प्रोड्यूस डिटेक्शन और एडेप्टिव एआई लर्निंग के साथ यूजर्स को अपने फूड पर ज्यादा कंट्रोल प्रदान करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत