Tesla कारों की इंडिया में लॉन्चिंग कब तक? जानिए क्‍या कहा Elon Musk ने

कंपनी इंडियन मार्केट में एंट्री करने से पहले इलेक्ट्रिक गाडि़यों (EV) पर इम्‍पोर्ट टैक्‍स को कम करने के लिए सरकार की लॉबिंग कर रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जनवरी 2022 17:58 IST
ख़ास बातें
  • पिछले साल टेस्ला ने भारत में इम्‍पोर्टेड कारों की सेल की योजना बनाई थी
  • कारों पर इम्‍पोर्ट टैक्‍स को कम करने के लिए कंपनी कोशिशें कर रही है
  • एलन मस्क पहले ही कह चुके हैं कि यह दुनिया में सबसे ज्‍यादा है

भारत में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल समेत बाकी इम्‍पोर्ट होने वाली कारों पर 100 फीसदी तक आयात शुल्क लगाया जाता है।

भारत दुनिया के उन देशों में से है, जहां लोगों को टेस्ला (Tesla) कारों का इंतजार है। भारत में टेस्‍ला कार कब तक लॉन्‍च होगी, इस बारे में कंपनी के प्रमुख एलन मस्‍क (Elon Musk) ने अपनी बात रखी है। रॉयटर्स के मुताबिक, ट्विटर पर एक सवाल के जवाब में गुरुवार को एलन मस्‍क ने कहा कि टेस्ला भारत में ‘अभी भी सरकार के साथ कई चुनौतियों का सामना कर रही है'। पिछले साल टेस्ला ने भारत में इम्‍पोर्टेड कारों की सेल शुरू करने की योजना बनाई थी। कंपनी इंडियन मार्केट में एंट्री करने से पहले इलेक्ट्रिक गाडि़यों (EV) पर इम्‍पोर्ट टैक्‍स को कम करने के लिए सरकार की लॉबिंग कर रही है। अक्टूबर में कंपनी ने प्रधानमंत्री कार्यालय से भी इसके लिए अनुरोध किया था।  

हालांकि अपने हालिया ट्वीट में एलन मस्क ने मौजूदा ‘चुनौतियों' के बारे में नहीं बताया है। 
प्रीमियम EV के लिए इंडियन मार्केट अभी अपने शुरुआती दौर में है और देश में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी डेवलप नहीं हुआ है। पिछले साल भारत में बिकने वालीं 2.4 मिलियन कारों में से सिर्फ 5,000 इलेक्ट्रिक थीं। इनमें से कुछ लग्‍जरी मॉडल थे।

भारत में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल समेत बाकी इम्‍पोर्ट होने वाली कारों पर 100 फीसदी तक आयात शुल्क लगाया जाता है। एलन मस्क पहले ही कह चुके हैं कि यह दुनिया में सबसे ज्‍यादा है। विश्लेषकों ने कहा है कि इससे टेस्‍ला कारें भारतीय खरीदारों के लिए बहुत महंगी हो जाएंगी और कार की बिक्री में कमी आएगी।
Advertisement

टैक्‍स में कटौती करने की मांग को पहली बार जुलाई में रॉयटर्स ने रिपोर्ट किया था। हालांकि टेस्‍ला की इस मांग का भारत के कई ऑटो मेकर्स ने विरोध किया है। उनका कहना है कि इससे डोमेस्टिक मैन्‍युफैक्‍चरिंग में निवेश पर असर पड़ेगा। 

अमेरिकी ऑटोमेकर टेस्‍ला की मांगों को लेकर भारत सरकार के अधिकारी भी बंटे हुए हैं। कुछ अधिकारी चाहते हैं कि कंपनी लोकल मैन्‍युफैक्‍चरिंग का वादा करे, लेकिन टेस्ला ने संकेत दिया है कि वह पहले इम्‍पोर्ट की गई कारों के जरिए इंडियन मार्केट को परखना चाहती है। 
Advertisement

इस बीच लग्‍जरी कार मेकर मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) इस साल के अंत में भारत में अपनी प्रमुख एस-क्लास सेडान, EQS के इलेक्ट्रिक वर्जन को असेंबल करना शुरू कर देगी। अनुमान है कि भारत अगले कुछ साल में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल के बड़े मार्केट के तौर पर उभरने वाला है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, Tesla, Tesla India launch, Elon Musk Tweet

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.