Whatsapp पर आपको भी आई अजीबोगरीब नंबर से कॉल? चल रहा है बड़ा स्कैम!

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp पर मिस्ड कॉल स्कैम तेजी से लोगों को प्रभावित कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 मई 2023 12:56 IST
ख़ास बातें
  • Whatsapp पर यूजर्स को अंजान नंबरों से मिस्ड कॉल आ रही हैं।
  • फिलहाल Whatsapp पर कोई फ्रॉड का मामला तो नहीं आया है।
  • Whatsapp पर अंजान नंबरों से नौकरी की पेशकश के लिए मैसेज आ रहे हैं।

Whatsapp मिस्ड कॉल स्कैम चर्चा में बना हुआ है।

Photo Credit: Whatsapp

क्या आपको +1 (217), +62 या +232 जैसे शुरुआती अंकों वाले नंबरों से इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Whatsapp पर कॉल आई हैं? इस मामले ने हर जगह कोहराम मचाया हुआ है। आमतौर पर आप जिससे बात करोगे उसके फोन पर इस प्रकार के नंबरों से मिस्ड कॉल जरूर मिल जाएगी। ये नंबर देखने से भारतीय तो नहीं लगते हैं तो लाजमी है कि ये विदेशी हो सकते हैं। ऐसे में लोगों के मन में डर है कि कहीं कोई स्कैम तो नहीं हो सकता है। यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि वॉट्सऐप पर चल रहे इस मिस्ड कॉल स्कैम की सच्चाई क्या है।
फिलहाल हमारी जानकारी में कोई फ्रॉड का मामला तो नहीं आया है, और सभी ने यही बताया कि नॉर्मल मिस्ड कॉल आईं और खुद मेरे फोन पर लगातार तीन बार वॉट्सऐप मिस्ड कॉल आईं थी। आपको बता दें कि पहले भी वॉट्सऐप पर इस प्रकार की वीडियो कॉल आ चुकी हैं, जिसमें सामने कोई नग्न होकर कॉल करता है और फिर उसका स्क्रीन शॉट लेकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता है। इसके अलावा वॉट्सऐप चैट में खुद को किसी कंपनी का एचआर बताकर नौकरी की पेशकश करने का दावा करने वाला स्कैम भी बहुत चर्चा में है। इन दोनों ही मामले में यूजर्स के डाटा की चोरी की जा सकती है। 
अगर आपको किसी कंपनी के कथित एचआर से कोई वॉट्सऐप पर मैसेज आता है तो आपको उन्हें किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं देनी है और किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचना है। आप अंजान नंबर का कोई जवाब न देकर उन्हें ब्लॉक कर सकते हैं। अगर आपको इस प्रकार के नंबरों से कॉल आती है तो आप तुरंत वॉट्सऐप पर उसकी रिपोर्ट करें और किसी भी तरह के स्कैम पर तुरंत साइबर सेल में अपनी शिकायत भी दर्ज कराएं।

ट्विटर पर भी इस वॉट्सऐप स्कैम को लेकर जंग छिड़ी हुई है। हाल ही में Unacadmey के को-फाउंडर गौरव मुंजाल ने ट्वीट किया कि वॉट्सऐप पर यह क्या हो रहा है, इतना ज्यादा स्पैम, इतना ज्यादा।
 

Whatsapp मिस्ड कॉल स्कैम


जब से मोबाइल फोन आया तो उसके बाद से ही स्कैम कॉल और स्पैम मैसेज की भी शुरुआत हो चुकी है। मगर समय के साथ-साथ जैसे-जैसे फोन एडवांस हुए तो स्कैम करने के तरीकों में भी बदलाव आया। हाल ही में इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp पर स्कैम तेजी से लोगों को प्रभावित कर रहा है। इस स्कैम में सबसे बुरी बात यह है कि इसमें यूजर्स कॉल भी नहीं उठाते हैं और उनके साथ स्कैम हो जाता है या डाटा लीक हो जाता है। यानी कि एक मिस्ड कॉल ही मुसीबत में डाल सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Whatsapp, Whatsapp Missed Call Scam, Whatsapp Scam

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.