WhatsApp पर अब चैटबॉट करेगा आपका Metro कार्ड रिचार्ज, ऐसे करता है काम

स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने के लिए यूजर्स को पहले अपनी पसंदीदा भाषा चुननी होगी और फिर स्मार्ट कार्ड टॉपअप ऑप्शन पर टैप करना होगा।

विज्ञापन
Written by शौर्य तोमर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जुलाई 2024 22:04 IST
ख़ास बातें
  • Android, iOS दोनों यूजर्स WhatsApp ऐप पर चैटबॉट सर्विस यूज कर सकते हैं
  • यह सुविधा दो भाषाओं में उपलब्ध है: अंग्रेजी और हिंदी
  • इसे +91 9650855800 पर 'Hi' टेक्स्ट भेजकर शुरू किया जा सकता है

Photo Credit: DMRC

WhatsApp दिल्ली और एनसीआर में मेट्रो से यात्रा करने वालों के लिए एक नई सुविधा शुरू कर रहा है। लेटेस्ट फीचर में व्हाट्सऐप यूजर अब इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर एक डेडिकेटेड चैटबॉट के जरिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) द्वारा जारी अपने स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज कर सकते हैं। टॉप-अप सर्विस के अलावा, यह अन्य सर्विस भी प्रदान करता है जैसे टिकट खरीदना, पिछले लेनदेन देखना और ग्राहक सहायता से संपर्क करना। हाल ही में यात्रियों को डिजिटल पेमेंट बेनिफिट देने के लिए Airtel Payments Bank के साथ भी DMRC ने साझेदारी की है।

WhatsApp का कहना है कि यूजर्स Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर ऐप पर टिकटिंग और चैटबॉट सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। यह सुविधा दो भाषाओं में उपलब्ध है: अंग्रेजी और हिंदी और +91 9650855800 पर 'Hi' टेक्स्ट भेजकर शुरू की जा सकती है। इसके अलावा, DMRC चैटबॉट को WhatsApp के Payments सेक्शन में 'Chat with businesses' ऑप्शन में भी पाया जा सकता है।
Advertisement
 

स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने के लिए यूजर्स को पहले अपनी पसंदीदा भाषा चुननी होगी और फिर स्मार्ट कार्ड टॉपअप ऑप्शन पर टैप करना होगा। इसके बाद WhatsApp चैटबॉट एक लिंक देगा, जो यूजर को पेमेंट गेटवे पर ले जाएगा। इसके बाद यूजर कार्ड नंबर दर्ज कर सकते हैं, टॉप-अप का अमाउंट चुन सकते हैं और रिचार्ज पूरा करने के लिए पेमेंट कर सकते हैं।

कंपनी के अनुसार, यात्री विभिन्न पेमेंट ऑप्शन, जैसे कि UPI और क्रेडिट/डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। जबकि यूपीआई के जरिए टॉप-अप में कोई अतिरिक्त शुल्क शामिल नहीं है, डेबिट कार्ड लेनदेन पर 0.40 प्रतिशत शुल्क लगेगा, जबकि क्रेडिट कार्ड के जरिए किए गए ट्रांजेक्शन पर 1.10 प्रतिशत शुल्क लगेगा।
Advertisement

WhatsApp का कहना है कि नई दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड रिचार्ज सर्विस दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के सभी मार्गों के लिए उपलब्ध है, जिसमें गुरुग्राम की रैपिड मेट्रो भी शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  2. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  3. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  5. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  6. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  8. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  9. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  10. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.