• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • Google से मुकाबला! Meta AI भी हिंदी में आया, फेसबुक, इंस्‍टा, वॉट्सऐप यूजर्स कर पाएंगे इस्‍तेमाल

Google से मुकाबला! Meta AI भी हिंदी में आया, फेसबुक, इंस्‍टा, वॉट्सऐप यूजर्स कर पाएंगे इस्‍तेमाल

Meta AI : हिंदी और हिंदी-रोमन लिपि के अलावा मेटा एआई को फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, पुर्तगाली और स्पेनिश भाषाओं में इस्‍तेमाल किया जा सकता है।

Google से मुकाबला! Meta AI भी हिंदी में आया, फेसबुक, इंस्‍टा, वॉट्सऐप यूजर्स कर पाएंगे इस्‍तेमाल

यूजर्स इन नई भाषाओं में वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और फेसबुक पर मेटा एआई के साथ बातचीत कर सकते हैं।

ख़ास बातें
  • Meta AI अब हिंदी में भी हुआ उपलब्‍ध
  • फेसबुक, इंस्‍टा, वॉट्सऐप यूजर्स को फायदा
  • जल्‍द कई नए फीचर्स से होगा पैक
विज्ञापन
टेक दिग्गज मेटा (Meta) ने बुधवार को ऐलान किया कि उसका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेंट, मेटा एआई (Meta AI) अब हिंदी समेत सात नई भाषाओं में उपलब्ध है। यह ज्यादा क्रिएटिव और स्मार्ट हो गया है। कंपनी ने बताया कि हिंदी और हिंदी-रोमन लिपि के अलावा मेटा एआई को फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, पुर्तगाली और स्पेनिश भाषाओं में इस्‍तेमाल किया जा सकता है। यूजर्स इन नई भाषाओं में वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और फेसबुक पर मेटा एआई के साथ बातचीत कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि वह जल्द और भाषाओं को इसमें जोड़ेगी।

मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व वाली कंपनी ने नए क्रिएटिव टूल भी पेश किए हैं। इससे यूजर्स को अपने विचारों और कल्पना को इमेजेस में बदलना  आसान हो गया है। इसके अलावा, पहली बार इसे लैटिन अमेरिका के सात नए देशों में जोड़ा गया है।
 

स्‍मार्ट ग्‍लासेस में आएगा मेटा एआई 

कंपनी ने बताया है कि मेटा एआई अगले महीने से अमेरिका और कनाडा में मेटा क्वेस्ट पर एक्सपेरिमेंटल मोड में 'रे-बैन मेटा स्मार्ट ग्लासेस' पर भी उपलब्ध होगा। मौजूदा वक्‍त में यह यूजर्स को उनके कामों से निपटने और सवालों के जवाब देने में मदद कर रहा है।
 

खुद को सुपरहीरो के रूप में देख पाएंगे यूजर्स 

आने वाले दिनों में मेटा एआई में ‘इमेजिन मी' फीचर लाया जाएगा। इसकी शुरुआत अमेरिका से बीटा वर्जन के रूप में होगी, जिसके बाद यूजर्स खुद को एक सुपरहीरो, रॉकस्टार या पेशेवर एथलीट के रूप में देख पाएंगे।
 

हर सवाल गूगल सर्च करने की जरूरत नहीं! 

एआई की ताकत है कि लोगों के कई रोजाना के सवाल वह दे सकता है। Meta AI की भी यही खूबी है। उदाहरण के लिए, अगर हमें अपने इलाके का मौसम जानना हो तो हम क्‍या करेंगे? गूगल पर सर्च करेंगे। अब यही काम आप सीधे वॉट्सऐप चैट पर कर सकते हैं। बीते दिनों हमने वॉट्सऐप पर इनबिल्‍ट हो चुके मेटा एआई से चैटिंग की। सवाल किया दिल्‍ली के मौसम के बारे में (अंग्रेजी में)। कुछ चुनिंदा क्‍वेरीज के बाद हमें दिल्‍ली का आज का तापमान, बारिश की संभावना, बादलों की आवाजाही और नमी जैसी जानकारियां मेटा एआई ने दे दीं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »