WhatsApp ने लॉन्च किया डिजिटल पेमेंट्स उत्सव, गांवों में UPI पेमेंट्स को मिलेगा बढ़ावा

देश में डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा देने की योजना के तहत वॉट्सऐप ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में लगभग 500 गांवों को गोद लिया है

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2021 18:59 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp के जरिए UPI पर बेस्ड पेमेंट्स की जा सकती हैं
  • कंपनी ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में लगभग 500 गांवों को गोद लिया है
  • WhatsApp ने पिछले महीने कैब कंपनी Uber के साथ पार्टनरशिप भी की थी

इसका लक्ष्य अगले 50 करोड़ यूजर्स को डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम से जोड़ना है

मैसेजिंग सर्विस WhatsApp ने देश में डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा देने की योजना के तहत महाराष्ट्र और कर्नाटक में लगभग 500 गांवों को गोद लिया है। WhatsApp के जरिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पर बेस्ड पेमेंट्स की जा सकती हैं। कंपनी ने अपने फ्यूल फॉर इंडिया 2021 वार्षिक इवेंट में डिजिटल पेमेंट्स उत्सव शुरू करने की घोषणा की है। इसका लक्ष्य अगले 50 करोड़ यूजर्स को डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम से जोड़ना है।

WhatsApp ने बताया कि डिजिटल पेमेंट्स उत्सव का परीक्षण 15 अक्टूबर को शुरू हुआ था। कंपनी ने इसमें कर्नाटक के मंड्या जिले में क्याथानीहल्ली गांव के निवासियों से संपर्क करने के लिए 1Bridge के साथ पार्टनरशिप की थी। कंपनी ने बताया कि गांव के लोगों को UPI के लिए साइन अप करना और एकाउंट बनाना सिखाया गया था। इसके साथ ही उन्हें UPI पेमेंट्स के दौरान सतर्क रहने के बारे में भी जानकारी दी गई थी। WhatsApp ने कहा कि डिजिटल पेमेंट्स उत्सव को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। किराना दुकानें, पोल्ट्री की दुकानें और अन्य छोटे कारोबारी WhatsApp की पेमेंट्स सर्विस में दिलचस्पी ले रहे हैं। इससे गांवों में ट्रांजैक्शंस की सुविधा भी बढ़ी है।
Advertisement

पेमेंट्स सर्विस का इस्तेमाल आसान बनाने के लिए WhatsApp ने हाल ही में अपनी चैट एप्लिकेशन को एक नए सिंबल के साथ अपडेट किया था। इससे इस सर्विस के लिए साइन करने वाले लोग ऐप में आसानी से फंड भेज सकेंगे और प्राप्त कर सकेंगे। यह आइकन सभी यूजर्स को दिखेगा, चाहे वे UPI फीचर का इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं। इससे पहले WhatsApp ने स्टोर्स में पेमेंट को आसान बनाने के लिए ऐप को क्विक रिस्पॉन्स (QR) कोड के साथ अपडेट किया था। इस फीचर को Google Pay जैसे ऐप्स पर भी सपोर्ट मिलता है।

WhatsApp ने पिछले महीने कैब सर्विसेज कंपनी Uber के साथ पार्टनरशिप की भी घोषणा की थी। इसके तहत देश में Uber की राइड बुक WhatsApp के जरिए बुक कराई जा सकेगी। राइड बुक कराने के लिए Uber की ऐप को डाउनलोड या उसका इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी। Uber की  WhatsApp के साथ दुनिया भर में इस तरह की यह पहली पार्टनरशिप है। इसमें यूजर के रजिस्ट्रेशन से लेकर राइड बुक कराने तक सभी कुछ WhatsApp चैट इंटरफेस के अंदर किया जाएगा
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Digital, Payment, Service, Partnership, Uber, Karnatka
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.