UPI Circle क्‍या है? कैसे काम करता है? कितनी पेमेंट कर पाएंगे? जानें सबकुछ

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI सोमवार से यूपीआई सर्कल को रोलआउट करेगा। यह ऑनलाइन पेमेंट करने का एक नया समाधान है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 2 सितंबर 2024 14:26 IST
ख़ास बातें
  • NPCI आज से यूपीआई सर्कल को रोलआउट कर रहा
  • जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं, यूपीआई आईडी नहीं, वो भी कर पाएंगे पेमेंट
  • GooglePay ने पेश कर दी नई सुविधा

UPI सर्कल की मदद से किसी परिवार के लोग अलग-अलग शहर में रहने के बावजूद एक बैंक अकाउंट से पेमेंट कर पाएंगे।

Photo Credit: NPCI

What is UPI Circle : नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI सोमवार से यूपीआई सर्कल को रोलआउट करेगा। यह ऑनलाइन पेमेंट करने का एक नया समाधान है, जिसका सबसे ज्‍यादा फायदा उन लोगों को होगा, जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है और वह ऑनलाइन पेमेंट करना चाहते हैं। गूगलपे (GooglePay) ने इस सुविधा को पेश कर दिया है। जल्‍द बाकी प्‍लेटफॉर्म जैसे- Paytm, Phonepe भी इसे ला सकते हैं। क्‍या है यूपीआई सर्कल? यह कैसे काम करता है? आप इसे कैसे इस्‍तेमाल कर पाएंगे? आइए जानते हैं। 
 

What is UPI Circle? 

ऑनलाइन पेमेंट के लिए अभी आप क्‍या करते हैं? अपने फोन से सामने वाले का स्‍कैनर स्‍कैन करते हैं या फ‍िर मोबाइल नंबर या नाम टाइप करके उसे पैसे भेज देते हैं। यह काम एक UPI ID और आपके बैंक अकाउंट की मदद से पूरा होता है। यूपीआई सर्कल भी यही काम करेगा, लेकिन इसे प्रमुख रूप से उनके लिए लाया गया है, जिनके पास ना तो यूपीआई आईडी है और ना ही बैंक अकाउंट। 
Advertisement

उदाहरण के लिए, राहुल यूपीआई पेमेंट करता है, पर गांव में रहने वाली उसकी मां के पास यह सुविधा नहीं है। यूपीआई सर्कल की मदद से अब राहुल अपनी मां को यूपीआई ऐप में ऐड कर सकता है, जिसके बाद वह अपने मोबाइल से गांव में ऑनलाइन पेमेंट कर पाएंगी।  

UPI Circle की खूबी है कि कोई भी यूजर अपने पेमेंट ऐप में एक या एक से ज्‍यादा लोगों को ऐड कर सकता है। वो सभी प्राइमरी यूजर के बैंक अकाउंट से पेमेंट कर सकेंगे। 
Advertisement
 

UPI Circle Limit Set 

UPI सर्कल फीचर के साथ अगर आप किसी को अपने अकाउंट से पेमेंट करने की सुविधा देते हैं, तो उसके लिए एक लिमिट भी सेट कर सकते हैं। वह यूजर उस लिमिट से ज्‍यादा पेमेंट नहीं कर पाएगा। मान लीजिए कि आपका बच्‍चा दूसरे शहर में हॉस्‍टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। आप हर महीने उसे पैसे भेजने से बचना चाहते हैं तो अपनी यूपीआई आईडी के साथ जोड़कर पेमेंट की लिमिट सेट कर सकते हैं।  
 

UPI Circle Payment Limit  

रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपीआई सर्कल में ट्रांजैक्‍शन की मैक्सिमम लिमिट 15 हजार रुपये तय की गई है। एक बार में 5 हजार रुपये तक ट्रांजैक्‍शन किया जा सकता है। 
 

पार्शियल पेमेंट का भी विकल्‍प 

अगर आप चाहते हैं कि यूपीआई सर्कल में ऐड आपके करीबी लोग आपकी मर्जी के बिना पेमेंट ना कर पाएं तो पार्शियल पेमेंट को भी सेट किया जा सकता है। जब भी सर्कल से जुड़े लोग पेमेंट करेंगे, तो वह तभी पूरा होगा जब आप यानी प्राइमरी यूजर यूपीआई पिन डालेगा।  
Advertisement
 

UPI Circle Benefits  

UPI सर्कल की मदद से किसी परिवार के लोग अलग-अलग शहर में रहने के बावजूद एक बैंक अकाउंट से पेमेंट कर पाएंगे। हालांकि इससे ऑटो-पे नहीं किया जा सकता है। प्राइमरी यूजर जितने लोगों को यूपीआई सर्कल में ऐड करेगा, उनके लिए पेमेंट की अलग-अलग लिमिट भी सेट की जा सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.