Gemini AI क्‍या है? गूगल ने क्‍यों टाल दी इसकी लॉन्चिंग, जानें

What is Gemini AI : जेमिनी AI को अगले हफ्ते लॉन्‍च करने की तैयारी थी और गूगल ने कैलिफोर्निया, न्यू-यॉर्क और वॉशिंगटन में इवेंट्स की एक सीरीज आयोजित करने का मन बना लिया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2023 14:51 IST
ख़ास बातें
  • जेमिनी एआई को लॉन्‍च करना चाहती है गूगल
  • हालांकि इसके एक लॉन्‍च को टाल दिया गया है
  • नॉन-इंग्लिश सवालों के नहीं दे पा रहा था सही जवाब

AI ने कुछ नॉन-इंग्लिश सवालों के सही जवाब नहीं दिए।

What is Gemini AI : टेक दिग्‍गज गूगल (Google) किसी भी प्रोडक्‍ट को ठोक-पीटकर पेश करती है। गलती की कोई गुंजाइश नहीं रहने देती। लगता है कि अपने नए AI सिस्‍टम को लाने में भी वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इस एआई सिस्‍टम का नाम है- जेमिनी AI (Gemini AI)। कहा जाता है कि जेमिनी एआई का सीधा मुकाबला OpenAI के चैटजीपीटी से होगा। जेमिनी AI को अगले हफ्ते लॉन्‍च करने की तैयारी थी और गूगल ने कैलिफोर्निया, न्यू-यॉर्क और वॉशिंगटन में इवेंट्स की एक सीरीज आयोजित करने का मन बना लिया था। इन इवेंट्स को कैंसल कर दिया गया है। 

द इन्‍फर्मेशन की रिपोर्ट में बताया गया है कि जेमिनी इवेंट्स को गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने कैंसल किया है। कंपनी को पता चला कि AI ने कुछ नॉन-इंग्लिश सवालों के सही जवाब नहीं दिए। दावा किया जा रहा है कि गूगल का एआई मॉडल नॉन-इंग्लिश सवालों का सही से जवाब नहीं दे पा रहा है। याद रहे कि इसी साल गूगल की ओर से कहा गया था कि जेमिनी एआई, चैटजीपीटी से ज्‍यादा काबिल होगा। 
  
जाहिर है कि उसमें जरा सी भी खामी को कंपनी गंभीरता से ले रही है। गूगल ने अपनी डेवलपर कॉन्‍फ्रेंस में एआई प्रोजेक्‍ट्स का ऐलान किया था। कयास लगाए जा रहे थे कि जेमिनी एआई को जल्‍द पेश कर दिया जाएगा। अब यह इवेंट जनवरी में होने की उम्‍मीद है। 

रिपोर्ट के अनुसार, जेमिनी एआई को चैटजीपीटी से बेहतर ऑप्‍शन बनाने के लिए दुनियाभर की भाषाओं का सपोर्ट जरूरी है। जब तक जेमिनी एआई, नॉन इंग्लिश सवालों के सटीक सही जवाब देने में निपुण नहीं हो जाता, कंपनी इसे दुनिया के मार्केट में नहीं लाना चाहेगी। 
Advertisement

मौजूदा वक्‍त की बात करें, तो चैटजीपीटी से मुकाबला करने वाला कोई पॉपुलर टूल नहीं है। ओपनएआई को इसका सीधा फायदा मिल रहा है। कंपनी अपने प्रीमियम यूजर्स को नए फीचर भी दे रही है। हाल में उसने सांताजीपीटी लॉन्‍च किया है, जो क्रिसमस के लिए खासतौर पर बनाया गया है। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.