• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Drishti 10 Starliner : समुद्र में बढ़ेगा भारत का दबदबा! अदाणी ग्रुप ने बनाया पहला स्‍वदेशी ड्रोन, जानें इसके बारे में

Drishti 10 Starliner : समुद्र में बढ़ेगा भारत का दबदबा! अदाणी ग्रुप ने बनाया पहला स्‍वदेशी ड्रोन, जानें इसके बारे में

Drishti 10 Starliner : भारतीय नौसेना की ताकत में और इजाफा हुआ है। चीफ ऑफ नेवल स्‍टाफ एडमिरल आर हरि कुमार ने बुधवार को Drishti 10 'Starliner' नाम के ड्रोन को हरी झंडी दिखाई।

Drishti 10 Starliner : समुद्र में बढ़ेगा भारत का दबदबा! अदाणी ग्रुप ने बनाया पहला स्‍वदेशी ड्रोन, जानें इसके बारे में

इस ड्रोन की सबसे बड़ी खूबी हर मौसम और स्थिति में उड़ान भरना है।

ख़ास बातें
  • Drishti 10 Starliner ड्रोन हुआ नौसेना में शामिल
  • भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत
  • अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने बनाया है ड्रोन
विज्ञापन
भारतीय नौसेना (Indian Navy) की ताकत में और इजाफा हुआ है। चीफ ऑफ नेवल स्‍टाफ एडमिरल आर हरि कुमार ने बुधवार को Drishti 10 'Starliner' नाम के ड्रोन को हरी झंडी दिखाई। यह ड्रोन एक एडवांस्ड इंटेलिजेंस, सर्विलांस और रीकॉन्सेंस (ISR) प्लेटफॉर्म है। इसकी एंडुरेंस क्षमता 36 घंटे की है। यह अपने साथ 450 किलोग्राम वजन ले जा सकता है। इस ड्रोन की सबसे बड़ी खूबी हर मौसम और स्थिति में उड़ान भरना है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, Drishti 10 'Starliner' को STANAG 4671 सर्टिफिकेशन मिला है और यह दोनों तरह के एयरस्‍पेस में उड़ान भरने में सक्षम है।

ड्रोन को हरी झंडी दिखाने पर एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण अवसर है और ISR टेक्‍नॉलजी व समुद्री वर्चस्व में आत्मनिर्भरता तलाश रहे भारत के लिए बड़ा कदम है। उन्‍होंने कहा कि अदाणी ग्रुप ने मैन्‍युफैक्‍चरिंग से इतर स्‍थानीय क्षमताओं को डेवलप करने के लिए बीते कई साल से व्‍य‍वस्‍थ‍ित रूप से काम किया है और अनमैंड सिस्‍टम्‍स के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दिखाया है। उन्‍होंने कहा कि Drishti 10 'Starliner' के इंटीग्रेशन से हमारे नेवल ऑपरेशंस और नेवल क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी। हरि कुमार ने कहा कि इससे समुद्री निगरानी में भी मजबूती आएगी। 

 

Drishti 10 'Starliner' की फ्लैग ऑफ सेरेमनी हैदराबाद स्थित अदाणी एयरोस्पेस पार्क में हुई। अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने इस ड्रोन को बनाया है। कंपनी ने सेना और पैरामिलिट्री फोर्सेज के लिए छोटे हथियार, मानव रहित एरियल वीकल, रडार, डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स और एवियोनिक्स, टैक्टिकल कम्‍युनिकेशन सिस्‍टम्‍स और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम जैसे क्षेत्रों में क्षमताएं स्थापित कर ली हैं।

अदाणी डिफेंस ने भारत की पहली अनमैंड एरियल वीकल्‍स मैन्‍युफैक्‍चरिंग फैसिल‍िटी, भारत की पहली प्राइवेट सेक्‍टर की छोटे हथियारों की मैन्‍युफैक्‍चरिंग फैसिलिटी भी स्थापित कर ली है। कंपनी इंटरनेशनल स्‍टैंडर्ड्स को ध्‍यान में रखते हुए भारत की पहली एयरक्राफ्ट एमआरओ और मेंटनेंस, रिपेयर फैसिल‍िटी भी स्‍थापित कर रही है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »