C-295 Transport Plane : एयरफोर्स को मिला पहला ट्रांसपोर्ट प्‍लेन, 55 और आएंगे, जानें इनकी खूबियां

What is C 295 Transport Plane : स्पेन के सेविले शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में एयरफोर्स प्रमुख वी.आर. चौधरी को प्‍लेन सौंपा गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 सितंबर 2023 18:53 IST
ख़ास बातें
  • इंडियन एयरफोर्स को उसका पहला C-295 ट्रांसपोर्ट प्‍लेन मिल गया है
  • एयरबस डिफेंस एंड स्पेस कंपनी ने इसे डिलिवर किया
  • स्पेन के सेविले शहर में आयोजित हुए कार्यक्रम में हैंडओवर किया गया प्‍लेन

एयरफोर्स ने 6 दशक पुराने एवरो-748 विमानों को बदलने का फैसला किया है, जिसके लिए वह C-295 ट्रांसपोर्ट प्‍लेन खरीद रही है।

इंडियन एयरफोर्स को उसका पहला C-295 ट्रांसपोर्ट प्‍लेन मिल गया है। एयरबस डिफेंस एंड स्पेस कंपनी ने बुधवार को इसे डिलिवर किया। एयरफोर्स को एडवांस बनाने के मकसद से सरकार ने एयरबस के साथ 2 साल पहले डील की थी। कुल 21,935 करोड़ रुपये में 56 C-295 ट्रांसपोर्ट प्‍लेनों को खरीदने पर सहमति बनी थी। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार,  बुधवार को पहले प्‍लेन की डिल‍िवरी से इसकी शुरुआत हो गई। स्पेन के सेविले शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में एयरफोर्स प्रमुख वी.आर. चौधरी को प्‍लेन सौंपा गया। 

सेविले शहर में एयरबस का कारखाना है। साल 2025 तक एयरबस को वहां 16 C-295 ट्रांसपोर्ट प्‍लेन तैयार करने हैं। बाकी के 40 विमानों को भारत में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) के साथ साझेदारी में तैयार किया जाएगा। 

पिछले साल अक्‍टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में इन विमानों की मैन्‍युफैक्‍चरिंग फैसिलिटी की आधारशिला रखी थी। यह किसी प्राइवेट कंपनी की ओर से भारत में तैयार किया जाने वाला पहला मिलिट्री एयरक्राफ्ट होगा। इंडियन एयरफोर्स ने 6 दशक पुराने एवरो-748 विमानों को बदलने का फैसला किया है, जिसके लिए वह C-295 ट्रांसपोर्ट प्‍लेन खरीद रही है। 

C-295 ट्रांसपोर्ट प्‍लेन की खूबियां

  • C-295 ट्रांसपोर्ट प्‍लेन की क्षमता 5-10 टन है।
  • यह अपने साथ 71 सैनिकों या 49 पैरा-ट्रूपर्स को ले जा सकता है।
  • यह उन जगहों तक साजो-सामान को पहुंचा सकता है, जहां भारी विमान नहीं पहुंच सकते। 
  • पैराशूट से सामान गिराने और सैनिकों को उतारने के लिए यह उपयोगी हो सकता है। 
  • आपदा की स्थिति और समुद्री तट वाले इलाकों में गश्‍ती के लिए भी इसे यूज किया जा सकता है। 

पिछले साल इस समझौते पर साइन किए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, एयरबस ने कहा कि C295 प्रोग्राम के जरिए वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर प्‍लेन मैन्‍युफैक्‍चरिंग और उनके मेंटनेंस की वर्ल्‍ड क्‍लास सर्विसेज को भारत में लाएगी। इसी साल मई में भारत लाए जा रहे C-295 ट्रांसपोर्ट प्‍लेन ने अपनी पहली उड़ान को सफलता के साथ पूरा किया था।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.