हिंदी टाइपिंग और हिंदी ट्रांसलेशन में आपकी मदद करेंगे ये टूल

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 13 मई 2016 15:49 IST
हिंदी हमारी मातृभाषा है, लेकिन तकनीक की दुनिया की अब तक की भाषा अंग्रेजी ही रही है। हालांकि बदलाव होने शुरू हो गए हैं। टेक्नोलॉजी कंपनियों  धीरे-धीरे संवाद के लिए हिंदी के इस्तेमाल को प्रोत्साहन दे रही हैं।

अब सवाल उठता है कि क्या हम हिंदी के इस्तेमाल को तैयार हैं। हकीकत यह है कि हममें से ज्यादातर लोग हिंदी बोल और पढ़ तो सकते हैं, लेकिन उसे स्मार्ट डिवाइस पर टाइप करके नहीं लिख सकते। जिन्हें टाइपिंग आती है, उनके लिए तो यह चुटकियों का खेल है। लेकिन बाकियों के लिए यह अब भी बेहद ही मुश्किल काम है।
Advertisement

(पढ़ें: गूगल हिंदी कीबोर्ड का नया नाम इंडिक कीबोर्ड, 10 और भाषाओं को सपोर्ट करेगा)

वैसे गूगल ने बहुत पहले ही ट्रांसलिट्रेशन (शब्दशः) की सुविधा शुरू की थी। लेकिन बहुत लोग इससे रूबरू नहीं हो पाए। हालांकि स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल के साथ लोग ट्रांसलिट्रेशन फ़ीचर से रूबरू होते रहे हैं।
Advertisement

क्या है ट्रांसलिट्रेशन?
Advertisement
हिंदी में लिखने के बारे में कुछ और जानने से पहले आपको सबसे पहले ट्रांसलिट्रेशन के बारे में बताते हैं। ट्रांसलिट्रेशन एक स्क्रिप्ट में लिखे गए टेक्स्ट को दूसरे स्क्रिप्ट में बदलने की प्रक्रिया है। उदाहरण के तौर पर ट्रांसलिट्रेशन में 'RAAM' लिखने पर आपको 'राम' मिलेगा, या 'Corruption' लिखने पर 'करप्शन'। हालांकि Corruption का मतलब भ्रष्टाचार होता है। आपको साफ कर दें कि ट्रांसलिट्रेशन अनुवाद तो बिल्कुल नहीं है। अगर अंग्रेजी में लिखे शब्द का कोई अर्थ नहीं है तो ट्रांसलिट्रेशन के बाद मिले आउटपुट का भी कोई  मतलब नहीं निकलेगा।

(पढ़ेंः अब फेसबुक पर हिंदी में लिखने के लिए अलग हिंदी कीबोर्ड की ज़रूरत नहीं)
Advertisement

आज की तारीख में ज्यादातर स्मार्ट डिवाइस यूज़र अपनी भाषा में कुछ भी लिखने के लिए ट्रांसलिट्रेशन फ़ीचर का ही इस्तेमाल करते हैं। अगर आप अब तक इस फ़ीचर से अनजान हैं तो आप इन चुनिंदा वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गूगल
Advertisement
गूगल की ट्रांसलिट्रेशन सेवा का इस्तेमाल यूज़र ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मोड में भी कर सकते हैं। ऑनलाइन सेवा का इस्तेमाल करने के लिए आपको इस वेबपेज पर जाना होगा। आपको इसके लिए क्रोम का एक्सटेंशन डाउनलोड करना होगा। पेज पर निचले हिस्से में एंड्रॉयड और डेस्कटॉप के लिए इस ऐप को डाउनलोड करने का विकल्प भी दिया गया है। डेस्कटॉप पर इस ऐप को इंस्टॉल करने पर गूगल की ट्रांसलिट्रेशन सेवा का इस्तेमाल ऑफलाइन भी कर पाएंगे।

विंडोज पर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने के बाद आपको गूगल इनपुट टूल्स एक्टिव करना है। फिर नज़र आ रहे 'अ' को क्लिक करें। इसके बाद जितना मन है लीखिए और हिंदी में आउटपुट पाते रहिए।

क्विलपैड एडिटर
आप इस वेबसाइट की मदद से भी हिंदी में आसानी से लिख सकते हैं। हालांकि यह व्यवस्था सिर्फ ऑनलाइन यूज़र के लिए है। यहां पर हिंदी के अलावा यूज़र 9 और भारतीय भाषा में आउटपुट पा सकते हैं। बस पेज पर अंग्रेजी कीवर्ड टाइप करते रहिए और आपको मनचाही भाषा में कंटेंट मिलता रहेगा।

इंडिया टाइपिंग
इंडिया टाइपिंग की वेबसाइट पर यूज़र के लिए दो किस्म के विकल्प हैं, अनुवाद या ट्रांसलिट्रेशन। ट्रांसलिट्रेशन के लिए आपको इस वेबपेज पर जाना होगा। यहां पर ऊपर दिए गए बॉक्स मे आप इंग्लिश में टाइप करें जैसे कि  आप मोबाइल मे मैसेज टाइप करते हैं और स्पेस दबाएं। आपके द्वारा लिखा गया टेक्स्ट अपने आप हिन्दी में आ जाएगा। आप इन हिन्दी शब्दों को कहीं भी कॉपी करके पेस्ट कर सकते हैं, जैसे कि फेसबुक, ईमेल, ब्लॉग या एमएस वर्ड पर।

इसके अलावा ट्रांसलिट्रेशन के लिए हिंखोज और चंगाठी जैसी वेबसाइट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि हमने इन्हें इस्तेमाल करने के दौरान थोड़ी दिक्कत आई। हमारा सुझाव रहेगा कि आप गूगल इनपुट टूल्स का इस्तेमाल करें। 

ये तो बात हुई ट्रांसलिट्रेशन की। आप चाहें तो हिंदी में अंग्रेजी में लिखे कंटेंट को ट्रांसलेट भी कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास गूगल का सबसे बेहतरीन विकल्प है। इसके अलावा आप आईएमट्रांसलेटर वेबसाइट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन एक बात याद रखें कि यह अनुवाद हिंदी के व्याकरण के लिहाज से बिल्कुल सही हो, इसकी संभावना थोड़ी कम है। ऐसे में हम आपको ट्रांसलिट्रेशन पर ही भरोसा करने का सुझाव देंगे।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  2. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  3. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
  4. कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
  5. BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV भारत में लॉन्च, 608Km रेंज और 9 एयरबैग्स से लैस, जानें कीमत
  6. सर्दियों के लिए खास Signify ने वाटर हीटर और रूम हीटर किए लॉन्च, कीमत ₹5999 से शुरू
  7. Samsung ने Warby Parker, Gentle Monster इंटेलिजेंट आईवियर किए लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  8. Xiaomi की नई स्मार्टवॉट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन की बैटरी!
  9. 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला Oppo A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. ₹46 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.