• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • इलेक्ट्रिक कारों का प्रोडक्‍शन बढ़ाने के लिए अपनी सबसे बड़ी फैक्‍ट्री को बदलेगी Volvo

इलेक्ट्रिक कारों का प्रोडक्‍शन बढ़ाने के लिए अपनी सबसे बड़ी फैक्‍ट्री को बदलेगी Volvo

वॉल्‍वो ने पिछले मार्च में घोषणा की थी कि वह साल 2030 तक 100 फीसदी इलेक्ट्रिक रेंज में चली जाएगी।

इलेक्ट्रिक कारों का प्रोडक्‍शन बढ़ाने के लिए अपनी सबसे बड़ी फैक्‍ट्री को बदलेगी Volvo

यह फैक्‍ट्री 1964 में खोली गई थी, जो वॉल्‍वो का सबसे पुराना और बड़ा कारखाना है।

ख़ास बातें
  • इस फैक्‍ट्री में लगभग 6,500 कर्मचारी हैं
  • यह रोजाना 1,250 गाड़‍ियों का प्रोडक्‍शन करते हैं
  • कंंपनी सिर्फ हाइब्रिड या ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल ही बेच रही है
विज्ञापन
दुनियाभर में इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों की मांग जोर पकड़ रही है। ऐसे में कंपनियां भी इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों के प्रोडक्‍शन को बढ़ाने के लिए कदम उठा रही हैं। एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वीडिश कार मेकर वॉल्वो कार्स (Volvo Cars) स्वीडन के अपने ऐतिहासिक गोथेनबर्ग (Gothenburg) प्‍लांट में प्रोडक्‍शन को इलेक्ट्रिक कारों में बदलने के लिए लगभग एक अरब यूरो का निवेश करेगी। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चीन की ऑटो मेकर गेली (Geely) के मालिकाना हक वाली वॉल्‍वो ने पिछले मार्च में घोषणा की थी कि वह साल 2030 तक 100 फीसदी इलेक्ट्रिक रेंज में चली जाएगी। यानी कंपनी सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों की मैन्‍युफैक्‍चरिंग करेगी। इसी मकसद के साथ कंपनी आने वाले साल में इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों को लेकर यह निवेश करेगी। 

यह फैक्‍ट्री 1964 में खोली गई थी, जो वॉल्‍वो का सबसे पुराना और बड़ा कारखाना है। यहां लगभग 6,500 कर्मचारी हैं, जो रोजाना 1,250 गाड़‍ियों का प्रोडक्‍शन करते हैं। 

यह इन्‍वेस्‍टमेंट वॉल्‍वो की इलेक्ट्रिफ‍िकेशन रणनीति के करीब ले आया है, क्‍योंकि कंपनी ने स्‍वीडिश बैटरी मेकर नॉर्थवोल्ट (Northvolt) के साथ एक जॉइंट फैक्‍ट्री के निर्माण की घोषणा की है। यह गोथेनबर्ग के पास है। 3 बिलियन निवेश के हिस्‍से वाली यह बैटरी फैक्‍ट्री 3 हजार लोगों को रोजगार देगी।

साल 2019 से Volvo Cars ने खुद को सिर्फ हाइब्रिड या ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल बेचने तक सीमित कर लिया है। यह इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों के सबसे एडवांस्‍ड मैन्‍युफैक्‍चरर्स में से एक है। वॉल्‍वो अपनी गाड़ियों में बेहतरीन सिक्योरिटी फीचर्स देने के लिए जानी जाती है। बीते दिनों रिपोर्ट आई थी कि कंपनी कथित तौर पर एक नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है, जिसके चलते कार मालिक अपनी कार की विंडशील्ड को इंटरैक्टिव डिस्प्ले में बदल सकेंगे। 

स्वीडिश ऑटोमोबाइल दिग्गज ने इसके लिए इजराइली स्टार्टअप, Spectralics के साथ साझेदारी की है। यह टेक्नोलॉजी कार की विंडशील्ड में हेड अप डिस्प्ले (HUD) प्रदान करेगी। HUD डिस्प्ले ड्राइवर को सभी जरूरी जानकारियां, जैसे कि स्पीड, नेविगेशन, समय आदि विंडशील्ड पर दिखाएगा। 

दुनिया भर में कार मैन्‍युफैक्‍चरर्स तेजी से इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों को अपनाने की ओर बढ़ रहे हैं। इसके लिए फैक्ट्रियों को अपग्रेड किया जा रहा है। 

फ्रांसीसी कंपनी रेनॉल्ट नॉर्दर्न फ्रांस में डौई (Douai) साइट में निवेश कर रही है। इसी तरह वोक्सवैगन (Volkswagen) जर्मनी के ज़्विकौ (Zwickau) में और जापानी कंपनी निसान (Nissan) इंग्लैंड के सुंदरलैंड (Sunderland) में निवेश कर रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  6. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  7. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  9. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »