भारत की सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक कार ट्रैक पर भागती हुई आई नजर, 25 अक्टूबर को होगी पेश

Vazirani ने अपने Instagram अकाउंट में Ekonk की टेस्टिंग की तस्वीर साझा की है, जिसमें यह ट्रैक पर तेज़ रफ्तार से भागती नज़र आ रही है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2021 14:07 IST
ख़ास बातें
  • Vazirani Automotive की Ekonk 25 अक्टूबर को होगी पेश
  • कंपनी का दावा है कि यह भारत की सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक कार होगी
  • कथित तौर पर इंदौर के नवनिर्मित NATRAX फैसिलिटी पर हो रही है टेस्टिंग

25 अक्टूबर को पेश होगी Vazirani Automotive की Ekonk इलेक्ट्रिक कार

भारतीय मूल की कंपनी Vazirani Automotive दुनिया को दिखाना चाहती है कि भारत भी इलेक्ट्रिक व्हीकल उद्दोग में किसी से पीछे नहीं है। 2018 में गुडवुड फेस्टिवल में कंपनी ने Shul कॉन्सेप्ट दिखाया था, जिसे कई नज़रों को अपनी ओर खींचा था। अब, यह ब्रांड भारत में बनी एक और स्पोर्ट्सकार को पेश करने वाला है, जिसका नाम Ekonk है। कंपनी का दावा है कि यह भारत की सबसे तेज़ इलेक्ट्रिक कार होगी। कंपनी Ekonk की टीज़र इमेज भी जारी कर चुकी है, जिसमें इलेक्ट्रिक कार (Electric car) का पूरा डिज़ाइन तो दिखाई नहीं देता, लेकिन इतना पता चल जाता है कि कार आधुनिक डिज़ाइन से लैस होगी। कार 25 अक्टूबर को दुनिया के सामने आनी है, लेकिन लॉन्च से पहले इसकी कुछ तस्वीरें लीक हो गई है।

Vazirani ने अपने Instagram अकाउंट में Ekonk की टेस्टिंग की तस्वीर साझा की है, जिसमें यह ट्रैक पर तेज़ रफ्तार से भागती नज़र आ रही है। Express Drive की रिपोर्ट के अनुसार,  Ekonk इलेक्ट्रिक कार को इंदौर, मध्य प्रदेश में नवनिर्मित NATRAX फैसिलिटी पर टेस्ट किया जा रहा है। यह कार टेस्टिंग के लिए खास लैब होती है, जहां ब्रांड्स अपनी गाड़ियों की टेस्टिंग करते हैं। तस्वीर में कार के डिज़ाइन नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन यह साफ पता चल जाता है कि कंपनी इस कार की हाई-स्पीड टेस्टिंग भी कर रही है। जैसा की हमने बताया, कंपनी का दावा है कि Ekonk भारत की सबसे तेज कार होगी और साथ ही यह अब तक का सबसे हल्का इलेक्ट्रिक वाहन भी होगा।

Express Drive की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि ब्रांड एक नए बैटरी सेटअप को टेस्ट कर रहा है, जो गुरुत्वाकर्षण के केंद्र को बरकरार रखते हुए वज़न को कम रखेगा। इसका कर्ब वेट 738 किलो बताया जा रहा है। इसके अलावा, Ekonk में 722 Hp का पीक पावर आउटपुट जनरेट करने की क्षमता भी होगी। कंपनी का कहना है कि इसे लो एरोडायनामिक ड्रैग के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है, जिससे इसे तेज़ रफ्तार मिलेगी।

अभी Vazirani की ओर से इसके स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा नहीं उठाया गया है। हालांकि, 25 अक्टूबर को इस कार के डिज़ाइन के साथ-साथ इसके कई स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, हम उम्मीद कर रहे हैं कि उसी दिन कंपनी इसके प्रोडक्शन और लॉन्च की तारीख से भी पर्दा उठा सकती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.