इलेक्ट्रिक कारों की सेफ्टी Tesla की मुसीबतें और बढ़ीं, अब अमेरिकी सीनेटर्स ने मांगा जवाब

हाल ही में कंपनी का यह फीचर अमेरिकी नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) के जांच के दायरे में आया था, जिसके बाद पिछले हफ्ते कंपनी ने अपनी 54,000 इलेक्ट्रिक कारों को वापस बुलाने का फैसला लिया था।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 फरवरी 2022 21:17 IST
ख़ास बातें
  • Richard Blumenthal और Ed Markey ने लोगों की सेफ्टी को लेकर जताई चिंता
  • ऑटोपायलट और फुल सेल्फ-ड्राइविंग (बीटा) सिस्टम को लेकर पूछे सवाल
  • दोनों सीनेटर्स ने मस्क से 22 फरवरी तक कई सवालों के जवाब देने के लिए कहा

पिछले हफ्ते कंपनी ने अपनी 54,000 इलेक्ट्रिक कारों को वापस बुलाने का फैसला लिया था।

 दो अमेरिकी सीनेटर ने मंगलवार को टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क को कंपनी के ऑटोपायलट और फुल सेल्फ-ड्राइविंग (बीटा) सिस्टम के बारे में उनकी चिंताओं के बारे में लिखा। बता दें कि हाल के कुछ समय में टेस्ला कारों में कुछ समस्याओं की शिकायत आने की खबरों के बाद कंपनी ने अपनी लाखों इलेक्ट्रिक कारों (Electric Cars) को वापस बुलाया था।

न्यूज़ एजेंसी Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल (Richard Blumenthal) और एड मार्के (Ed Markey) ने लिखा, "हम टेस्ला के डिज़ाइन विकल्पों से बहुत परेशान हैं, जो असुरक्षित ड्राइविंग की आदतों को प्रोत्साहित करते हैं।" दोनों सीनेटर ने टेस्ला के फुल सेल्फ-ड्राइविंग (बीटा) सिस्टम के रोलाउट करने के निर्णय की आलोचना की है, जो वाहनों को कम स्पीड में स्टॉप साइन को पार करने की अनुमति देता है।

बता दें, हाल ही में कंपनी का यह फीचर अमेरिकी नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) के जांच के दायरे में आया था, जिसके बाद पिछले हफ्ते कंपनी ने अपनी 54,000 इलेक्ट्रिक कारों को वापस बुलाने का फैसला लिया था। कंपनी ने बताया था कि इन गाड़ियों के सॉफ्टवेयर में बदलाव किया जाएगा, जिसके बाद ये गाड़ियां स्टॉप साइन की अवहेलना नहीं करेंगी।

रिपोर्ट बताती है कि Tesla पब्लिक रोड पर अपने ऑटोमेटिड ड्राइविंग सॉफ्टवेयर के एडवांस वर्ज़न को टेस्ट कर रही है, लेकिन कार निर्माता और NHTSA का कहना है कि ये फीचर कारों को ऑटोनोमस नहीं बनाता है।
Advertisement

सीनेटर्स का कहना है कि "ये शिकायतें और जांच एक परेशान करने वाली तस्वीर पेश करती हैं: टेस्ला बार-बार सॉफ्टवेयर जारी करती है, वो भी उनके जोखिमों पर पूरी तरह से विचार किए बिना, जिससे सड़कों पर सभी के लिए गंभीर खतरे पैदा हो जाते हैं।" दोनों ने मस्क से 22 फरवरी तक डिज़ाइन और प्रोग्रामिंग फैसलों को लेकर उनके कई सवालों के जवाब देने के लिए कहा है।
Advertisement

Tesla पिछले कुछ समय से शिकायतों का शिकार होती आ रही है। रिपोर्ट आगे बताती है कि नवंबर में, टेस्ला ने अपने 2017 के बाद बेचे गए लगभग 12,000 इलेक्ट्रिक वाहनों को वापस बुलाया था। यह फैसला सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए लिया गया था, जिससे कारों में आया एक कम्युनिकेशन एरर को फिक्स किया जा सके। इस समस्या के चलते गाड़ियों में गलत फॉर्वर्ड-कोलेजन वार्निंग या आपातकालीन ब्रेक लगने की शिकायतें आ रही थी।

इतना ही नहीं, NHTSA ने पिछले महीने टेस्ला से 580,000 वाहनों की एक जांच में लिए गए कंपनी के फैसले के बारे में अतिरिक्त जानकारी मांगी थी, जिसमें यात्रियों को चलती कार में फ्रंट टच स्क्रीन पर गेम खेलने की परमीशन मिल रही थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tesla, Elon Musk, Tesla Electric car recall
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.