UPI ट्रांजैक्शंस ने 19.47 अरब के साथ जुलाई में बनाया रिकॉर्ड

विदेश में भी UPI का दायरा बढ़ा है। यह पेमेंट सर्विस सिंगापुर, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात (UPI), फ्रांस और मॉरीशस में उपलब्ध है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 अगस्त 2025 23:32 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में दुनिया में भारत सबसे तेज पेमेंट्स करने वाला देश बना था
  • देश में डिजिटल ट्रांजैक्शंस में UPI की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत की है
  • विदेश में भी UPI का दायरा बढ़ा है

वैल्यू के लिहाज से पिछले महीने ये ट्रांजैक्शंस 25.08 लाख करोड़ रुपये की रही हैं

देश में पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल ट्रांजैक्शंस तेजी से बढ़ी हैं। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ट्रांजैक्शंस ने जुलाई में 19.47 अरब का रिकॉर्ड हाई बनाया है। वैल्यू के लिहाज से पिछले महीने ये ट्रांजैक्शंस 25.08 लाख करोड़ रुपये की रही हैं। यह मई में 25.14 लाख करोड़ रुपये के बाद दूसरा हाई है। 

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बताया कि देश में डिजिटल ट्रांजैक्शंस में UPI की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत की है। हाल ही में दुनिया में भारत सबसे तेज पेमेंट्स करने वाला देश बना था। इस उपलब्धि में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का बड़ा योगदान है। देश में डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड्स सहित पेमेंट के अन्य जरियों का इस्तेमाल घट रहा है।  इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने एक फिनटेक में कहा था कि पिछले कुछ वर्षों में UPI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। हालांकि, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड जैसे पेमेंट के कुछ जरियों के इस्तेमाल में कमी हो रही है। IMF ने बताया था, "दुनिया में भारत सबसे तेजी से पेमेंट्स करने वाला देश बन गया है।" 

NPCI की ओर से डिवेलप किए गए UPI से स्मार्टफोन्स के जरिए इंटर-बैंक ट्रांजैक्शंस तुरंत की जा सकती हैं। विदेश में भी UPI का दायरा बढ़ा है। यह पेमेंट सर्विस सिंगापुर, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात (UPI), फ्रांस और मॉरीशस में लॉन्च की गई है। इससे विदेश में यात्रा करने वाले भारतीयों को आसानी से पेमेंट्स करने की सुविधा मिलती है। इंटरनेशनल लेवल पर रियल-टाइम डिजिटल पेमेंट्स में UPI की हिस्सेदारी भी बढ़कर लगभग 50 प्रतिशत पर पहुंच गई है। 

हाल ही में केंद्र सरकार ने UPI के जरिए डिजिटल तरीके से पेमेंट्स को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया था। इसके साथ ही सरकार ने यह स्पष्ट किया था कि UPI से 2,000 रुपये से अधिक की ट्रांजैक्शंस पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) लगाने के प्रपोजल पर विचार नहीं किया जा रहा है। UPI ट्रांजैक्शंस को दो कैटेगरी - पर्सन-टु-पर्सन (P2P) और पर्सन-टु-मर्चेंट (P2M) में रखा जाता है। NPCI की UPI के लिए 20 से 30 करोड़ नए यूजर्स को जोड़ने की योजना है। इसके रिटेल यूजर्स की संख्या 45 करोड़ से अधिक की है। NPCI ने UPI के फीचर्स बढ़ाने की भी तैयारी की है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.