UPI पेमेंट्स ने बनाया रिकॉर्ड, दिसंबर में हुई 782 करोड़ ट्रांजैक्शंस

UPI एक रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम है जिससे एक बैंक से दूसरे में ट्रांजैक्शंस की जा सकती हैं। ये ट्रांजैक्शन मोबाइल के जरिए आसानी से होती हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जनवरी 2023 18:01 IST
ख़ास बातें
  • नवंबर में UPI पेमेंट्स 11.90 लाख करोड़ रुपये की थी
  • UPI एक रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम है
  • इसमें कोई चार्ज नहीं देना होता

फाइनेंशियल इनक्लूजन को आगे बढ़ाने में भी UPI से काफी मदद मिल रही है

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पेमेंट्स ने दिसंबर में 12.82 लाख करोड़ रुपये के साथ रिकॉर्ड हाई पर पहुंची हैं। पिछले महीने इस प्लेटफॉर्म पर लगभग 782 करोड़ ट्रांजैक्शंस हुई। नवंबर में UPI पेमेंट्स 11.90 लाख करोड़ रुपये की थी। इससे पहले अक्टूबर में UPI के जरिए पेमेंट्स ने 12 लाख करोड़ रुपये को पार किया था। 

डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज ने एक ट्वीट कर बताया, "देश में डिजिटल पेमेंट में बदलाव लाने में UPI ने बड़ा योगदान दिया है। दिसंबर में 12.82 लाख करोड़ रुपये की लगभग 782 करोड़ ट्रांजैक्शंस हुई हैं।" UPI एक रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम है जिससे एक बैंक से दूसरे में ट्रांजैक्शंस की जा सकती हैं। ये ट्रांजैक्शन मोबाइल के जरिए आसानी से होती हैं। इसमें कोई चार्ज नहीं देना होता। पेमेंट का यह जरिया लगातार बढ़ रहा है और इसमें 381 बैंक शामिल हैं। फाइनेंशियल इनक्लूजन को आगे बढ़ाने में भी UPI से काफी मदद मिल रही है। 

हाल ही में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बताया था कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI) के निर्देश के अनुसार RuPay क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये तक की ट्रांजैक्शंस पर चार्ज नहीं लगेगा। इस कैटेगरी में आने वाली ट्रांजैक्शंस के लिए निल मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू होगा। MDR वह कॉस्ट होती है जिसका भुगतान मर्चेंट की ओर से बैंक को उनके कस्टमर्स से क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट लेने के लिए दिया जाता है। मर्चेंट डिस्काउंट रेट ट्रांजैक्शंस की रकम के प्रतिशत में होता है। RBI के डिप्टी गवर्नर T Rabi Sankar ने कहा था कि UPI को क्रेडिट कार्ड्स से लिंक करने का उद्देश्य कस्टमर्स को पेमेंट के अधिक विकल्प देना है। UPI कस्टमर्स के सेविंग्स या करंट एकाउंट्स से डेबिट कार्ड्स के जरिए लिंक होता है।

पिछले महीने से देश में डिजिटल रुपये का रिटेल ट्रायल शुरू हो गया है। यह ट्रायल चार बड़े शहरों - दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और भुवनेश्वर में गुरुवार से शुरू किया गया है। इसके पूरा होने के बाद यह तय होगा कि क्या सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) प्रति दिन की खरीदारियों के लिए एक एफिशिएंट जरिया है या नहीं। इस ट्रायल में हिस्सा लेने वाले बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ICICI बैंक, यस बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक शामिल हैं। देश में डीमॉनेटाइशन होने के बाद UPI पेमेंट्स में तेजी से ग्रोथ हुई है। इसका फायदा डिजिटल रुपये को भी मिल सकता है।  CBDC एक ब्लॉकचेन पर बेस्ड पेमेंट सॉल्यूशन होता है, जिस पर सेंट्रल बैंक का कंट्रोल रहता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Payments, Merchant, UPI, Transactions, Market, Discount, Bank, Mobile, CBDC, Government, RBI, Charge

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.