1 फरवरी से काम नहीं करेंगी ये UPI ID, जल्द करें अपडेट वरना पेमेंट नहीं कर पाएंगे

अगर आप यूपीआई ट्रांजेक्शन करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 जनवरी 2025 19:03 IST
ख़ास बातें
  • NPCI ने यूपीआई ट्रांजेक्शन से संबंधित एक नया सर्कुलर जारी किया है।
  • यूपीआई आईडी में अब स्पेशल कैरेक्टर नहीं होना चाहिए।
  • स्पेशल कैरेक्टर 26 अक्षर वर्णमाला या 0-9 संख्या का हिस्सा नहीं होते हैं।

Photo Credit: Unsplash/Christiann Koepke

अगर आप यूपीआई ट्रांजेक्शन करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई ट्रांजेक्शन से संबंधित एक नया सर्कुलर जारी किया, जो 1 फरवरी, 2025 से प्रभावी होने वाला है। नए नियमों के अनुसार, जिन यूपीआई आईडी में #, @, $ या * जैसे स्पेशल कैरेक्टर शामिल हैं, उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। ऐसे में सभी डिजिटल पेमेंट यूजर्स को अपनी आईडी अपडेट करना अनिवार्य है, जिनकी आईडी में ऐसे कैरेक्टर हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


क्या कहता है NPCI का सर्कुलर


अगर आप ट्रांजेक्शन के लिए UPI पर निर्भर हैं, तो यह अपडेट आपके लिए बहुत जरूरी है। NPCI के सर्कुलर के अनुसार, यूपीआई आईडी में अब स्पेशल कैरेक्टर नहीं होना चाहिए। 1 फरवरी से यूपीआई आईडी में सिर्फ 0 से लेकर 9 तक संख्याएं और A से Z तक अक्षर शामिल कर सकते हैं। वर्तमान में कई यूजर्स की यूपीआई आईडी में स्पेशल कैरेक्टर हैं और यूपीआई का उपयोग जारी रखने के लिए उन्हें तुरंत अपनी आईडी को अपडेट करना होगा। इस कदम का उद्देश्य डिजिटल सिक्योरिटी को मजबूत करना और यूपीआई इकोसिस्टम को बेहतर बनाना है।

NPCI ने यह सर्कुलर 9 जनवरी को जारी किया था, जिसमें नियम का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया। इसका मतलब यह है कि अगर आपकी यूपीआई आईडी में ये अक्षर होंगे तो आप 1 फरवरी से पेमेंट नहीं कर पाएंगे और आपका ट्रांजेक्शन ऑटोमैटिक फेल हो जाएगा। हालांकि, अधिकतर बैंकों और पेमेंट प्लेटफॉर्म ने पहले ही इस बदलाव को लागू कर दिया है, लेकिन जिन लोगों ने अपनी आईडी अपडेट नहीं की है उन्हें समय रहते कर लेनी चाहिए।


Advertisement
स्पेशल कैरेक्टर क्या हैं


यूपीआई आईडी में स्पेशल कैरेक्टर 26 अक्षर वर्णमाला या 0-9 संख्या का हिस्सा नहीं होते हैं। इनमें #, @, $ और * समेत अन्य चिह्न और प्रतीक शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.