• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Vodafone Idea नंबर इस्तेमाल करने वाले फीचर फोन यूज़र्स ऐसे कर सकते हैं UPI की मदद से रीचार्ज

Vodafone Idea नंबर इस्तेमाल करने वाले फीचर फोन यूज़र्स ऐसे कर सकते हैं UPI की मदद से रीचार्ज

Vodafone Idea और Paytm के जरिए यह नया तरीका पेश किया गया है, ताकि फीचर फोन ग्राहक लॉकडाउन के दौरान बिना घर से बाहर निकले अपना मोबाइल फोन रीचार्ज कर सकें।

Vodafone Idea नंबर इस्तेमाल करने वाले फीचर फोन यूज़र्स ऐसे कर सकते हैं UPI की मदद से रीचार्ज

रीचार्ज के लिए Vodafone Idea और Paytm आए साथ

ख़ास बातें
  • Vodafone Idea और Paytm के जरिए यह नया तरीका पेश
  • फीचर फोन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है तरीका
  • Vodafone Idea ने की Paytm के साथ साझेदारी
विज्ञापन
Vodafone Idea ने Paytm के साथ साझेदारी करके फीचर फोन यूज़र्स के लिए रीचार्ज का एक नया तरीका पेश किया है, जिसमें न तो यूज़र को रीचार्ज स्टोर पर जाने की जरूरत होगी और न ही इंटरनेट कनेक्शन की। यह नई टेक्नोलॉजी NPCI के पेमेंट सर्विस *99# पर आधारित है, जो कि अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा (USSD) चैनल पर काम करती है। इसके इस्तेमाल के लिए फीचर फोन यूज़र के पास UPI ID होनी चाहिए, जो कि BHIM UPI के साथ रजिस्ट्रर्ड हो। पेटीएम ने यूपीआई आईडी ग्राहक के लिए भी यूपीआई पिन सेट करने का भी तरीका पेश किया है, जिसके जरिेए वह अपना अकाउंट रीचार्ज करा सकते हैं।

Vodafone Idea और Paytm के जरिए यह नया तरीका पेश किया गया है, ताकि फीचर फोन ग्राहक लॉकडाउन के दौरान बिना घर से बाहर निकले अपना मोबाइल फोन रीचार्ज कर सकें। जिनकी यूपीआई आईडी भीम यूपीआई के साथ रजिस्टर्ड है, उन्हें यूएसएसडी कोड 991*3# डायल करके यह तरीका इस्तेमाल में लाना होगा।
 

Vodafone Idea यूज़र्स जिनका यूपीआई आईडी भीम यूपीआई से रजिस्टर्ड है, उन्हें यह स्टेप्स फॉलो करने होंगे-

1. सबसे पहले USSD code 991*3# टाइप करें।

2. इसके बाद वोडाफोन आइडिया सब्सक्राइबर का बैंक अकाउंट जो कि उस मोबाइल नंबर से लिंक है दिखाई देगा।

3. इसके बाद यूज़र को unique Paytm UPI ID एंटर करनी होगी। वोडाफोन ग्राहक (98**.vf@paytm) एंटर करें औप आइडिया ग्राहक (98**.id@paytm) एंटर करें।

4. अब रीचार्ज अमाउंट एंटर करें।

5. ट्रांजेक्शन पूरा करने के लिए UPI पिन डालें।

6. इसके बाद आपका रीचार्ज पूरा हो जाएगा, और यूपीआई रेफरेंस आईडी भी यूज़र के लिए जनरेट हो जाएगी।
 

Vodafone Idea यूज़र्स जिनकी यूपीआई आईडी भीम यूपीआई के साथ रजिस्टर्ड नहीं है, उन्हे यह स्टेप फॉलो करने चाहिए-

1. सबसे पहले USSD code 99# टाइप करें।

2. इसके बाद वोडाफोन आइडिया सब्सक्राइबर को वो सभी बैंक अकाउंट दिखेंगे, जो कि उस मोबाइल नंबर से लिंक है जिनसे USSD code डायल किया गया है।

3. इसके बाद यूज़र को उस बैंक अकाउंट को चुनना होगा, जिसे वह अपने UPI ID के साथ रजिस्टर्ड करना चाहते हैं।

4. बैंक चुनने के बाद यूज़र्स से UPI PIN  सेट करने को कहा जाएगा।

5. UPI PIN सेव होने के बाद दोबारा USSD code 9913# डायल करें।

6. इसके बाद वोडाफोन आइडिया सब्सक्राइबर का बैंक अकाउंट जो कि उस मोबाइल नंबर से लिंक है दिखाई देगा।

7.  इसके बाद यूज़र को unique Paytm UPI ID एंटर करनी होगी। वोडाफोन ग्राहक (98**.vf@paytm) एंटर करें और आइडिया ग्राहक (98**.id@paytm) एंटर करें।

8. अब रीचार्ज अमाउंट एंटर करें।

5. ट्रांसजेक्शन पूरा करने के लिए UPI पिन डालें।

6. इसके बाद आपका रीचार्ज पूरा हो जाएगा, और यूपीआई रेफरेंस आईडी भी यूज़र के लिए जनरेट हो जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Vodafone Idea, Prepaid Recharge, UPI ID, UPI PIN, Paytm
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
  2. टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत, पहले वर्ष में 500 यूनिट्स से कम की सेल्स
  3. पृथ्वी से 5 गुना बड़े नए ग्रह पर मिलेगा जीवन? 48 प्रकाशवर्ष दूर नई दुनिया ने जगाई उम्मीद
  4. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  5. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  6. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  7. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  8. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  10. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »