भारत की पहली सहकारी राइड ऐप Bharat Taxi आज हो रही लॉन्च, Ola और Uber यूजर्स पर कैसे होगा असर

भारत टैक्सी सर्विस ऐप को व्यस्त समय के दौरान किराए में होने वाली अनियंत्रित वृद्धि को रोकने के लिए तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 फरवरी 2026 13:16 IST
ख़ास बातें
  • Bharat Taxi जीरो कमीशन मॉडल पर काम करती है।
  • ऐप को सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा चलाया जा रहा है।
  • Bharat Taxi का उपयोग एंड्रॉइड और आईओएस दोनों यूजर्स कर पाएंगे।

Bharat Taxi जीरो कमीशन मॉडल पर काम करती है।

Photo Credit: Pexels/Valentin Ivantsov

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज यानी कि गुरुवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत के पहले कोऑपरेटिवसेक्टर के राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म Bharat Taxi को लॉन्च करेंगे। यह पहल भारत के परिवहन सेक्टर में एक अहम बदलाव के तौर पर देखी जा रही है। कमीशन बेस्ड एग्रीगेटर मॉडल से अलग भारत टैक्सी कोऑपरेटिव स्वामित्व पर बेस्ड है। इसमें ड्राइवरों को कंट्रोल, इनकम और निर्णय लेने का आधिकार दिया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सरकार ने भारत टैक्सी सर्विस ऐप को व्यस्त समय के दौरान किराए में होने वाली अनियंत्रित वृद्धि को रोकने के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा ड्राइवरों द्वारा राइड से इनकार करने और बुकिंग कैंसल करने जैसी शिकायतों के समाधान के लिए भी इसमें उपाए किए गए हैं। Bharat Taxi ऐप मॉडल ड्राइवर-स्वामित्व वाले कोऑपरेटिव सिस्टम पर बेस्ड है। इससे ड्राइवरों को ज्यादा इनकम होगी और काम करने के लिए बेहतर स्थिति मिलेगी।

Bharat Taxi Features

Bharat Taxi जीरो कमीशन मॉडल पर काम करती है और इस ऐप को सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा चलाया जा रहा है।
Bharat Taxi ऐप सर्विस के जरिए ग्राहकों को कार, ऑटो रिक्शा और बाइक के जरिए राइड करने की सुविधा मिलेगी।
इस ऐप से यूजर्स अपने पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ लोकेशन को दर्ज कर सकते हैं, राइड का चयन सकते हैं और अपनी यात्रा को रियल टाइम में ट्रैक कर सकते हैं।
ऐप में यूजर फ्रेंडली मोबाइल बुकिंग, ट्रांसपेरेंट किराया, रियल टाइम वाहन ट्रैकिंग, कई भाषाओं में इंटरफेस और 24x7 कस्टमर सपोर्ट जैसे फीचर्स हैं।
Bharat Taxi ऐप ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ इंटीग्रेशन किया है।
यह ऐप वेरिफाईड ड्राइवर ऑनबोर्डिंग और राइड की जानकारी शेयर करने की सुविधा भी प्रदान करती है।
Bharat Taxi का उपयोग एंड्रॉइड और आईओएस दोनों यूजर्स कर पाएंगे। ऐप पर यूजर्स अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  2. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  3. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  6. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  8. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  10. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.