बच्चों के डाटा प्राइवेसी को लेकर यूके कर रहा TikTok और Reddit की जांच

यूके के इंफॉर्मेशन कमीशनर ऑफिस (ICO) ने इस बात की जांच शुरू की है कि TikTok, Reddit और Imgur बच्चों के निजी डाटा को कैसे मैनेज करते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 मार्च 2025 18:02 IST
ख़ास बातें
  • यूके के इंफॉर्मेशन कमीशनर ऑफिस (ICO) ने इस बात की जांच शुरू की है।
  • ICO की यह कोशिश सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स के लिए सख्त नियमों को लागू किया।
  • Reddit ने सभी नियमों का पालन करने का इरादा व्यक्त किया है।

Photo Credit: TikTok

यूके के इंफॉर्मेशन कमीशनर ऑफिस (ICO) ने इस बात की जांच शुरू की है कि TikTok, Reddit और Imgur बच्चों के निजी डाटा को कैसे मैनेज करते हैं। इस जांच से यह साफ करना है कि क्या ये प्लेटफॉर्म डाटा सिक्योरिटी कानूनों का पूरी तरह से पालन करते हैं और युवा यूजर्स की प्राइवेसी की उचित तरह से सुरक्षा करते हैं। 

ICO खास तौर पर इस बात को लेकर चिंतित है कि चीनी कंपनी ByteDance के मालिकाना हक वाला TikTok अपने फीड में कंटेंट का सुझाव देने के लिए 13-17 वर्ष के बच्चों की निजी जानकारी का उपयोग कैसे करता है। जांच में यह भी देखा जाएगा कि Reddit और Imgur अपने चाइल्ड यूजर्स की आयु का आकलन कैसे करते हैं और आयु से संबंधित नियमों का अनुपालन कैसे करते हैं। 

ICO ने कहा कि "अगर हमें उचित सबूत मिलते हैं कि इनमें से किसी भी कंपनी ने कानून तोड़ा है तो हम इसे उनके सामने रखेंगे और किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले उनका जबाव चाहेंगे।" 

ICO ने इससे पहले माता-पिता की सहमति के बिना 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के निजी डाटा का उपयोग करके डाटा संरक्षण कानूनों का उल्लंघन करने के लिए 2023 में TikTok पर 12.7 मिलियन पाउंड का जुर्माना लगाया था। ICO की यह कोशिश सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स के लिए सख्त नियमों को लागू करने की एक बड़ी पहल का हिस्सा हैं, जिससे यह साफ होता है कि वे आयु लिमिट और आयु की जांच वाले नियमों को लागू करके बच्चों को हानिकारक और आयु के हिसाब से अनुचित कंटेंट के एक्सेस से रोकें।

Reddit ने सभी नियमों का पालन करने का इरादा व्यक्त किया है और आयु आश्वासन के आसपास यूके के नियमों में अपडेट पर बात करने के लिए इस वर्ष बदलाव लाने का प्लान बनाया है। TikTok और Imgur ने अभी तक ICO की जांच का जवाब नहीं दिया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UK, London TikTok, Reddit, Imgur, ICO

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+
  2. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Amazon Freedom Sale 2026: टॉप सिक्योरिटी कैमरों की डील्स, कुछ की कीमत ₹1,799 से शुरू
  4. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  7. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  8. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
  10. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.