UBON ने लॉन्च किया 10,000mAh की कैपेसिटी वाला मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग पावर बैंक

इसका स्लीक डिजाइन राउंडेड कर्व्स के साथ है। इसमें एक अलग दिखने वाला सेंट्रल पावर शेप मार्क कॉपर वायर के रिंग के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 अगस्त 2025 16:37 IST
ख़ास बातें
  • यह कॉम्पैक्ट पावर बैंक वायरलेस फास्ट चार्जिंग उपलब्ध कराता है
  • इसका स्लीक डिजाइन राउंडेड कर्व्स के साथ है
  • इस पावर बैंक को दो कलर्स - व्हाइट और ब्लैक में उपलब्ध कराया गया है

इसके कॉम्पैक्ट डिजाइन के कारण इसे यूजर्स को साथ लेकर जाने में आसानी होगी

मोबाइल एक्सेसरीज ब्रांड UBON ने नया वायरलेस चार्जिंग पावर बैंक, PB-X106 MAGNO POWER लॉन्च किया है। इसे यूजर्स की चार्जिंग की बदलती हुई जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह कॉम्पैक्ट पावर बैंक वायरलेस फास्ट चार्जिंग उपलब्ध कराता है। इसमें बेहतर डिजाइन के साथ कन्विनिएंस का कॉम्बिनेशन मिलता है। इस पावर बैंक को दो कलर्स - व्हाइट और ब्लैक में उपलब्ध कराया है। 

PB-X106 MAGNO POWER में 22.5 W फास्ट चार्जिंग और 15 W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। इसमें पावर डिलीवरी के लिए भी सपोर्ट है। इस पावर बैंक में एक अलग फीचर इसका फोल्डेबल स्टैंड है जिससे यूजर्स अपने डिवाइसेज को एक दिखने में आसान एंगल पर रख सकते हैं। इसके कॉम्पैक्ट डिजाइन के कारण इसे यूजर्स को साथ लेकर जाने में आसानी होगी। PB-X106 MAGNO POWER का भार लगभग 202 ग्राम का है। इसका स्लीक डिजाइन राउंडेड कर्व्स के साथ है। इसमें एक अलग दिखने वाला सेंट्रल पावर शेप मार्क कॉपर वायर के रिंग के साथ है। 

Advertisement

UBON ने इस पावर बैंक को दो कलर्स - व्हाइट और ब्लैक में उपलब्ध कराया है। इसका प्राइस 3,599 रुपये का है। यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के अलावा कंपनी के ऑथराइज्ड रिटेल आउटलेस पर उपलब्ध होगा। UBON ने कहा, "PB-X106 MAGNO POWER के साथ हम यह बताना चाहते हैं कि एक पावर बैंक क्या कर सकता है। यह एक चार्जिंग डिवाइस से अधिक है। यह स्पीड, स्टाइल और वायरलेस की सुविधा की मांग करने वाले यूजर्स के लिए एक स्मार्ट सॉल्यूशन हो सकता है। इसे यूजर्स को कनेक्टेड रखने के लिए बनाया गया है।" 

इस पावर बैंक का फोल्ड किया जा सकने वाला स्टैंड इसे यूजर्स के लिए ले जाने में आसान बनाता है। PB-X106 MAGNO POWER की 10,000 mAh की कैपेसिटी से यह अधिक पावर वाले डिवाइसेज को भी आसानी से चार्ज कर सकता है। हाल ही में UBON ने नया पार्टी स्पीकर SP-85 भी लॉन्च किया था। यह स्पीकर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो स्टाइल, साउंड और स्टैमिना, तीनों में कोई समझौता करना पसंद नहीं करते। UBON SP-85 में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 20 घंटे तक नॉनस्टॉप म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  3. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  5. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  2. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  3. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  5. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  7. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  8. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  10. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.