U&i ने लॉन्च किया 40W साउंड आउटपुट वाला पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर, जानें कीमत और फीचर्स

U&i Carnival सीरीज वायरलेस पोर्टेबल स्पीकर की भारत में कीमत 5,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अगस्त 2024 21:38 IST
ख़ास बातें
  • U&i Carnival सीरीज वायरलेस पोर्टेबल स्पीकर में 3000mAh की बैटरी मिलती है
  • यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए 5 घंटे से कम समय में फुल चार्ज हो सकता है
  • इसमें TF कार्ड, यूएसबी ड्राइव और AUX इनपुट सपोर्ट भी मिलता है

U&i Carnival सीरीज वायरलेस पोर्टेबल स्पीकर की भारत में कीमत 5,999 रुपये है

Photo Credit: U&i

U&i ने भारत में अपने नए Carnival सीरीज वायरलेस पोर्टेबल TWS स्पीकर के लॉन्च की घोषणा की। यह स्पीकर 40W साउंड आउटपुट देने का दावा करता है। यह कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है और कंपनी का कहना है कि इसे TV साउंडबार के रूप में इस्तेमाल करने के साथ-साथ इंडोर या आउटडोर एक्टिविटी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5.3 मिलता है, जो इसे मल्टीपल डिवाइस में एक साथ कनेक्ट होने की सुविधा देता है। इसे दूसरे स्पीकर के साथ जोड़कर स्टीरियो साउंड पैदा का लुत्फ उठाया जा सकता है।

U&i के अनुसार, Carnival सीरीज वायरलेस पोर्टेबल स्पीकर की भारत में कीमत 5,999 रुपये है। इसे U&i आउटलेट्स और लीडिंग रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। इसे जल्द ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 

U&i वायरलेस पोर्टेबल स्पीकर में 3000mAh की बैटरी मिलती है, जो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए 5 घंटे से कम समय में फुल चार्ज हो सकता है और 20 घंटे तक लगातार प्लेबैक का दावा करता है। कॉम्पैक्ट डिजाइन के चलते यह घर में और आउटडोर एक्टिविटी के लिए आदर्श बन जाता है। इसमें ब्लूटूथ V5.3 चिप मिलता है, जो स्टेबल और मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है।

कंपनी का कहना है कि यह मल्टी-रूम ऑडियो सेटअप को भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें, तो इसमें TF कार्ड, यूएसबी ड्राइव और AUX इनपुट सपोर्ट भी मिलता है। इनके जरिए इसे टीवी के साथ-साथ स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप के साथ भी कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं, AUX के जरिए यह नॉन-ब्लूटूथ डिवाइस के साथ भी कनेक्ट हो सकता है।
Advertisement

स्पीकर में बड़े 105mm ट्विन स्पीकर और 10W पावर आउटपुट के साथ डुअल हॉर्न हैं, जो क्लीयर ऑडियो देने का दावा करते हैं। एक मल्टी-डायरेक्शनल कंट्रोल नॉब ऑडियो सेटिंग्स को मैनेज करना आसान बनाता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UandI, UandI Speaker
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.