अमेज़न और फ्लिपकार्ट को ऐसे 'चूना' लगाते थे दो छात्र, हुए गिफ्तार

अमेज़न और फ्लिपकार्ट को ऐसे 'चूना' लगाते थे दो छात्र, हुए गिफ्तार
विज्ञापन
ई-कॉमर्स साइट अमेज़न और फ्लिपकार्ट को धोखा देने के आरोप में दो छात्रों को हैदराबाद में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि ये दोनों ही छात्र पहले इलेकट्रॉनिक्स गैजेट ऑर्डर करते थे, फिर उन्हें वापस करने के नाम पर गैजेट की जगह पार्सल में बालू भरकर कंपनियों को वापस कर देते थे।

हैदराबाद पुलिस ने बताया है कि भरोसेमंद जानकारी के आधार पर कमिश्नर टास्क फोर्स की सेंट्रल ज़ोन टीम ने यहिया मोहम्मद इशक और मोहम्मद शाहरोज़ अंसारी को बुधवार को गिरफ्तार किया।

दोनों ही आरोपी रिश्तेदार हैं और उनके घर महाराष्ट्र के गोंडिया जिले में हैं। पिछले एक साल से इशक हैदराबाद के गोलकूंडा में रह रहा था और अमेज़न की साइट पर खुद को किताब विक्रेता के तौर पर रजिस्टर किया था। पिछले चार महीनों में दोनों आरोपी ने मिलकर फ्लिपकार्ट और अमेज़न की साइट पर मोबाइल फोन, लैपटॉप, कैमरा, डीवीडी जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम के ऑर्डर बुक किए थे।

पुलिस ने बताया, योजना के मुताबिक जब भी इन ई-कॉमर्स कंपनियों का प्रतिनिधि ऑर्डर की डिलिवरी के लिए आता तो पहले इशक ऑर्डर लेता। इस दौरान उसका जीजा अंसारी डिलिवरी ब्वॉय के साथ घर के बाहर रहता। इसके बाद इशक डेबिट कार्ड लाने के बहाने अंदर जाता और बहुत ही चतुराई से प्रार्सल के सील को खोलकर उसके अंदर से प्रोडक्ट निकाल लेता। और उसके बदले में बराबर वज़न का बालू डाल देता। इसके बाद पार्सल को फिर से सील कर देता।

पुलिस ने बताया, ''इसके बाद वह घर के बाहर डेबिट कार्ड और पार्सल के साथ आता। जब डिलिवरी ब्वॉय डेबिट कार्ड को स्वाइप करता तो पेमेंट की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती। इसके बाद इशक पार्सल को डिलिवरी ब्वॉय को वापस कर देता।''

इन दोनों शख्स ने इस तरह से तीन महंगे मोबाइल, एक लैपटॉप, एक डिजिटल कैमरा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की चपत लगाई थी। पुलिस ने इन सामान को आरोपियों से जब्त कर लिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Apps, E Commerce, Ecommerce, Flipkart, India, Internet
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  4. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  7. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  8. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  10. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »