प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

हैक हुए अकाउंट से किए गए ट्वीट (अब हटा दिए गए हैं) में लोगों को COVID 19 के लिए पीएम राष्ट्रीय राहत कोष में दान करने के लिए कहा गया था और साथ ही बिटकॉइन दान करने के लिए एक एड्रेस भी शामिल किया गया था।

विज्ञापन
गोपाल साठे, अपडेटेड: 3 सितंबर 2020 11:26 IST
ख़ास बातें
  • प्रधानमंत्री मोदी की वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हुआ था हैक
  • हैकर्स ने मांगी क्रिप्टोकरंसी
  • पहले भी सैकड़ों वीआईपी ट्विटर अकाउंट एक साथ हो चुके हैं हैक

हाल ही में कई वीआईपी ट्विटर अकाउंट भी हो चुके हैं हैक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था और ट्वीट में लोगों से क्रिप्टोकरंसी दान करने की अपील की गई थी। ट्विटर द्वारा इसकी पुष्टि की गई और हैक के परिणामस्वरूप पोस्ट किए गए सभी ट्वीट्स को हटा दिया गया। हालांकि, अब स्क्रीनशॉट को ट्विटर पर साझा किया जा रहा है और कुछ लोगों का दावा है कि ये ट्वीट पीएम मोदी के अकाउंट से किए गए थे। हालांकि, पीएम का अकाउंट, जिसके 61.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, प्रभावित नहीं हुआ। ट्वीट को पीएम मोदी की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा इस्तेमाल किए गए ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया गया था, जिसके केवल 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

हैक हुए अकाउंट से किए गए ट्वीट (अब हटा दिए गए हैं) में लोगों को COVID 19 के लिए पीएम राष्ट्रीय राहत कोष में दान करने के लिए कहा गया था और साथ ही बिटकॉइन दान करने के लिए एक एड्रेस भी शामिल किया गया था। यह हाल ही में हुए एक ट्विटर हैक के समान है, जहां कई ग्लोबल नेताओं के अकाउंट को बिटकॉइन मांगने के लिए हैक किया गया था। Twitter ने Gadgets 360 से पुष्टि की है कि अकाउंट हैक हो गया था और उन्होंने इस अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए कदम उठाए हैं। यह भी कहा गया है कि कोई अन्य अकाउंट प्रभावित नहीं हुआ है।
 

कुछ समय पहले भी एक ऐसा ही वाकया हो चुका है, जहां हैकर्स ने कई विश्व नेताओं के अकाउंट तक एक्सेस प्राप्त किया था। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स, अमेज़न के सीईओ ज़ेफ बेज़ोज़, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और मीडिया टाइकून माइक ब्लूमबर्ग के साथ Apple और Uber जैसे ब्रांड के अकाउंट हैक कर लिए थे।

इन सभी अकाउंट ने ट्वीट भेजकर लोगों को बिटकॉइन में पैसे दान करने के लिए कहा था। घटना में हैकर्स द्वारा लगभग 130 अकाउंट को निशाना बनाया गया था। यह बाद में पाया गया कि फ्लोरिडा का एक 17 वर्षीय लड़का ट्विटर पर सेलिब्रिटी अकाउंट की हैकिंग का मास्टरमाइंड था।
Advertisement

वायरल हो रहे हैक्ड ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट के अनुसार, इस अकाउंट को जॉन विक नाम के एक समूह द्वारा हैक किया गया था, जिसके बारे में खबरें हैं कि इन्होंने ही पेटीएम मॉल को भी हैक किया था। हालांकि ट्वीट में पेटीएम मॉल हैक की जिम्मेदारी नहीं ली गई थी।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Twitter, Twitter hack
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.