TVS Jupiter का स्मार्टफोन कनेक्टिविटी वाला ZX Drum SmartXonnect वेरिएंट लॉन्च, कीमत 84,468 रुपये से शुरू

TVS Jupiter ZX Drum SmartXonnect वेरिएंट की कीमत 84,468 रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 अगस्त 2023 21:30 IST
ख़ास बातें
  • Jupiter ZX Drum SmartXonnect वेरिएंट की कीमत 84,468 रुपये से शुरू होती है
  • इसमें फोन कनेक्टिविटी के साथ फ्रंट और रियर दोनों जगह ड्रम ब्रेक मिलते हैं
  • इसमें कंपनी ने एक नया ऑलिव गोल्ड शेड भी जोड़ा है

TVS Jupiter ZX Drum SmartXonnect वेरिएंट की कीमत 84,468 रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) है

TVS Jupiter का नया ZX Drum SmartXonnect वेरिएंट लॉन्च किया गया है, जो कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और ड्रम ब्रेक्स से लैस आता है। टीवीएस अपने SmartXonnect कनेक्टिविटी फीचर में एक स्मार्टफोन पेयरिंग सुविधा देता है, जिसके जरिए राइडर स्कूटर के इंस्ट्रूमेंट कंसोल को मोबाइल फोन के साथ पेयर कर सकते हैं और अपने फोन में आने वाले कॉल, नोटिफिकेशन्स इत्यादि को स्कूटर के डिस्प्ले पर देख सकते हैं और वहां से कंट्रोल कर सकते हैं। स्कूटर के मूल स्पेसिफिकेशन्स अन्य वेरिएंट के समान ही हैं, जिसमें 109.7 cc का इंजन शामिल है, जो 7.78 Hp की पावर और 8.8 Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।

TVS Jupiter ZX Drum SmartXonnect वेरिएंट की कीमत 84,468 रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) है। जैसा कि नाम से पता चलता है नए वेरिएंट में TVS SmarXonnect स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ फ्रंट और रियर दोनों जगह ड्रम ब्रेक मिलते हैं। नया वेरिएंट स्टारलाइट ब्लू पेंट में तो आता ही है, इसमें कंपनी ने एक नया ऑलिव गोल्ड शेड भी जोड़ा है।
Advertisement

नया ZX ड्रम SmarXonnect मॉडल ZX और ZX डिस्क वेरिएंट के बीच में फिट होता है। यह मूल ZX वेरिएंट से 2,335 रुपये अधिक महंगा है, लेकिन ZX Dics वेरिएंट से 1,945 रुपये अधिक किफायती है। 4,520 रुपये के प्रीमियम पर, कोई ZX डिस्क SmarXonnect वेरिएंट में भी अपग्रेड कर सकता है।

सबसे पहले खास SmarXonnect फीचर के बारे में बात करें, तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। कनेक्टेड फीचर्स में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, वॉयस असिस्ट, कॉल और SMS अलर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल हैं। TVS Jupiter ZX Drum SmarXonnect वेरिएंट में एक बिल्ट-इन मोबाइल चार्जर भी मिलता है।
Advertisement

इस मॉडल में अन्य मॉडल्स की तरह LED हेडलाइट, एक्सटर्नल फ्यूल टैंक कैप, ऑल-इन-वन लॉक और पार्किंग ब्रेक शामिल हैं। स्कूटर को पावर देने का काम 109.7 cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन करता है, जो कंपनी के दावे अनुसार, 7500 आरपीएम पर 7.78 एचपी की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 8.8 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  2. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  3. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  4. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  6. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  7. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  8. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  9. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  10. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.