TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की ब्रिकी ने Bajaj Chetak को पछाड़ा, जानें कीमत और खासियतें

TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.4kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 75 किलोमीटर की रेंज दे सकता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2021 13:20 IST
ख़ास बातें
  • TVS ने iQube को हाल ही में दिल्ली में भी लॉन्च किया था
  • दिल्ली में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1,08,012 रुपये (ऑनरोड) है
  • मार्च में Chetak की तुलना में iQube की लगभग चार गुना यूनिट्स बिकी हैं

TVS iQube की दिल्ली में कीमत सब्सिडी के बाद 1,08,012 रुपये है

इस समय भारत में TVS और Bajaj दो बड़े भारतीय टू-व्हीलर ब्रांड हैं, जो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। दोनों कंपनियों ने फिलहाल मार्केट में केवल एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है। जहां एक ओर TVS अपने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को बेच रही है। वहीं, दूसरी ओर Bajaj के पास अपना Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर है। दोनों कंपनियों ने अपने सेल रिकॉर्ड साझा किए हैं। लॉन्च से अभी तक, TVS ने अपने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की ज़ोरदार बिक्री की है। कंपनी ने अब तक इस स्कूटर के कुल 1,110 यूनिट्स बेच दिए हैं। वहीं, चेतक बड़े मार्जिन से पीछे है। दोनों ही स्कूटर फिलहाल चुनिंदा शहरों में बेचे जा रहे हैं।

TVS ने मार्च 2020 में iQube की कुल 355 यूनिट्स बेची हैं, वहीं दूसरी ओर Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर के 90 यूनिट्स बेचे गए हैं। दोनों के बीच बड़ा अंतर है। दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर (Best Electric Scooters) फिलहाल भारत के चुनिंदा शहरों में बेचे जा रहे हैं। टीवीएस ने आईक्यूब को हाल ही में बेंगलुरु के बाद दिल्ली में भी लॉन्च किया है। वहीं, बजाज ने शुरुआत में इस स्कूटर की बुकिंग पुणे और बेंगलुरु में शुरू की और हाल ही में कंपनी ने iQube की बुकिंग जल्द हैदराबाद और चेन्नई में शुरू करने का भी वादा किया है।

iQube की दिल्ली की कीमत की बात करते हैं। यूं तो स्कूटर की कीमत 1,36,077 रुपये (ex-showroom) है, लेकिन इलेक्ट्रिक गाड़ी होने के नाते FAME स्कीम और राज्य सरकार की तरफ से स्कूटर पर अतिरिक्त सब्सिडी भी दी जा रही है, जिसके बाद इसे दिल्ली में 1,08,012 रुपये (ऑनरोड) कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं, Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक की पुणे में कीमत 1,42,620 रुपये (ex-showroom) से शुरू होती है। इसका एक महंगा वेरिएंट भी आता है, जिसकी कीमत 1,44,620 रुपये (ex-showroom) है। हाल ही में कंपनी ने कीमत में 27,620 रुपये की बढ़ोतरी की थी। यह कीमत बढ़ी हुई है। कंपनी का कहना है कि 2022 तक स्कूटर को देश के 24 अन्य शहरों में भी लाया जाएगा।

कुछ स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालते हैं। TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.4kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 75 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 78Kmph है। इसमें 2.25kWh क्षमता की lithium-ion बैटरी मिलती है। स्कूटर कई आधुनिक फीचर्स से लैस आता है और इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जीपीएस / नेविगेशन और मोबाइल कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।
Advertisement

वहीं, दूसरी ओर Bajaj Chetak 4.08kW क्षमता की मोटर मिलती है। इसमें दो मोड मिलते हैं। ईको मोड में रेंज 95Km है और हाई-परफॉर्मेंस मोड में रेंज घट कर 85Km हो जाती है। इसकी टॉप स्पीड 70Kmph है। इस स्कूटर में भी डिज़िटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो GPS/Navigation और मोबाइल कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  6. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  8. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  9. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.