Truecaller ने बेहतर SMS मैनेजमेंट के लिए AI बेस्ड मैसेज आईडी की पेश

Truecaller ने AI बेस्ड मैसेज आईडी लॉन्च की है, जो यूजर्स को भीड़ भरे इनबॉक्स में जरूरी SMS मैसेज को सर्च करने में मदद करने वाला एक टूल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मई 2025 17:37 IST
ख़ास बातें
  • Truecaller ग्लोबल कॉलर आईडी और कॉल ब्लॉकिंग ऐप प्लेटफॉर्म है।
  • Truecaller ने AI बेस्ड मैसेज आईडी लॉन्च की है।
  • AI बेस्ड मैसेज आईडी वर्तमान में भारत और 30 अतिरिक्त देशों में लाइव हैं।

Truecaller ग्लोबल कॉलर आईडी और कॉल ब्लॉकिंग ऐप प्लेटफॉर्म है।

Photo Credit: Truecaller

Truecaller ने AI बेस्ड मैसेज आईडी लॉन्च की है, जो यूजर्स को भीड़ भरे इनबॉक्स में जरूरी SMS मैसेज को सर्च करने में मदद करने वाला एक टूल है। ट्रूकॉलर ग्लोबल कॉलर आईडी और कॉल ब्लॉकिंग ऐप प्लेटफॉर्म है। कंपनी का कहना है कि AI बेस्ड मैसेज आईडी वर्तमान में भारत और 30 अतिरिक्त देशों में लाइव हैं। आइए इसके नए फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


AI बेस्ड मैसेज आईडी के फीचर्स


Advertisement
AI बेस्ड मैसेज डिटेक्शन: एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) का इस्तेमाल करते हुए यह फीचर डायरेक्ट यूजर्स के डिवाइस पर SMS मैसेज को स्कैन करती है, जिससे डाटा सुरक्षित रहता है। यह बैंक नोटिफिकेशन, ओटीपी, डिलीवरी स्टेटस, फ्लाइट शेड्यूल या पेमेंट अलर्ट जैसे जरूरी मैसेज को डिटेक्ट करता है। कंपनी का कहना है कि यह क्विक यूजर एक्शन के लिए जरूरी जानकारी निकालता है और डिस्प्ले करता है।

ज्यादा एक्सेसबिलिटी: यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है, न कि सिर्फ प्रीमियम सब्सक्राइबर या अंग्रेजी का इस्तेमाल करने वालों के लिए। चाहे दिल्ली, नैरोबी या लंदन में हों और चाहे टेक्स्ट तमिल, स्पेनिश या किसी अन्य भाषा में हों, मैसेज आईडी सभी जरूरतों को पूरा करती हैं। यूजर्स को जरूरी मैसेज के लिए तुरंत अलर्ट पाने के लिए दो परमिशन SMS और डिस्प्ले करने की अनुमति देनी होगी।
Advertisement

ग्रीन टिक के साथ मैसेज: फ्रॉड वाले टेक्स्ट का मुकाबला करने के लिए Truecaller ने ग्रीन मैसेज आईडी पेश की है, जिसे वेरिफाइड टिक के जरिए दिखाया गया है। यह सिग्नल देता है कि मैसेज एक वेरिफाइड बिजनेस से आते हैं, जिससे यूजर्स का भरोसा बढ़ता है।

बड़े स्तर पर मैसेज की पहचान: ओटीपी या डिलीवरी अपडेट जैसे स्टैंडर्ड ट्रांजेक्शन मैसेज से अलग यह फीचर नॉन ट्रेडिशनल इंफॉर्मेशन मैसेज समेत जरूरी टेक्स्ट की एक बड़ी सीरीज की पहचान करता है। Truecaller ने बताया है कि यूजर्स मैसेज की कैटेगरी या स्ट्रक्चर के बिना जरूरी अपडेट  को कभी नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.