200 Kmph की टॉप स्पीड पर दौड़ेने वाली इलेक्ट्रिक सुपरबाइक को Trouve Motor भारत में जल्द करेगी लॉन्च!

सुरक्षा को लेकर स्टार्टअपन ने दावा किया है कि लॉन्च होने के बाद यह सबसे सुरक्षित टू-व्हीलर होगा। इसके अलावा, यह भी दावा किया गया है कि यह अपने स्वयं के मेटावर्स इकोसिस्टम के साथ पहली ब्लॉकचेन इंटीग्रेटेड ईवी कंपनी होगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 मार्च 2022 11:02 IST
ख़ास बातें
  • 0-100 kmph की स्पीड को मात्र 3 सेकंड में पकड़ने में सक्षम होगी यह बाइक
  • 360-डिग्री कैमरा, लेजर लाइटिंग पैकेज, कनेक्टेड फीचर्स से होगी लैस
  • इस इलेक्ट्रिक बाइक में 40 kW की लिक्विड-कूल्ड एसी इंडक्शन मोटर मिलेगी

Trouve Motor की यह इलेक्ट्रिक सुपरबाइक इस साल दूसरी छिमाही में हो सकती है लॉन्च

Trouve Motor ने अपनी नई इलेक्ट्रिक हाइफर-स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल को टीज़ किया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (electric motorcycle) की टॉप स्पीड 200 kmph (कीमी प्रति घंटा) होगी। बता दें, Trouve Motor को IIT-Delhi की एक टीम ने शुरू किया है। टॉप स्पीड के साथ-साथ इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक की एक खासियत इसकी जबरदस्त एक्सलरेशन क्षमता है, जिसके लिए दावा किया गया है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक बाइक 0-100 kmph की स्पीड को मात्र 3 सेकंड में पकड़ने में सक्षम होगी।

Trouve Motor ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक छोटे वीडियो क्लिप के जरिए अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक सुपरबाइक के लॉन्च को टीज़ किया है। साइड से देखने में यह सुपरबाइक Kawasaki Ninja H2 के डिज़ाइन से मेल खाती दिखती है। Mint के अनुसार, कंपनी इस इलेक्ट्रिक सुपरबाइक को इस साल की दूसरी छिमाही में लॉन्च होगी और इसकी बुकिंग भी उसी समय के आसपास शुरू होगी।
 
ईवी स्टार्टअप का कहना है कि इलेक्ट्रिक बाइक (electric bike) एलईडी एडवांस इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, लेजर लाइटिंग पैकेज, कनेक्टेड फीचर्स से लैस TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले, GPS नेविगेशन और रियल-टाइम व्हीकल डायग्नोस्टिक जैसे प्रीमियम और एडवांस फीचर्स के साथ आएगी।

इस इलेक्ट्रिक बाइक में लिक्विड-कूल्ड एसी इंडक्शन मोटर मिलेगी, जिसकी क्षमता 40 kW पावर जनरेट करने की होगी। कंपनी का दावा है कि सुपरबाइक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस सिस्टम पर काम करेगी। इसमें डुअल-चैनल ABS के साथ Brembo के ब्रेकिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। ट्रूव का दावा है कि बाइक एडजस्टेबल सस्पेंशन और कई पेटेंट तकनीकों के साथ आएगी।
 
सुरक्षा को लेकर स्टार्टअपन ने दावा किया है कि लॉन्च होने के बाद यह सबसे सुरक्षित टू-व्हीलर होगा। इसके अलावा, यह भी दावा किया गया है कि यह अपने स्वयं के मेटावर्स इकोसिस्टम के साथ पहली ब्लॉकचेन इंटीग्रेटेड ईवी कंपनी होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Trouve Motor, Electric Bikes, Electric superbike
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.