ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, लग रहे AI कैमरे, दिल्ली में बचना होगा नामुमकिन

दिल्ली में रोड सेफ्टी में सुधार लाने के लिए डिपार्टमेंट ने इंटीग्रेटेड ट्रैफिक एनफोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) लगाने की शुरुआत की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जनवरी 2024 13:25 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली सरकार AI बेस्ड कैमरे लगाने का प्लान बना रही है।
  • दिल्ली में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक एनफोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) लगेंगे।
  • ट्रैफिक कैमरों हर जगह नियम तोड़ने वालों को कैप्चर करेंगे।

दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुर्माना होगा।

Photo Credit: Unsplash

दिल्ली में ट्रिपल राइडिंग का पता लगाने से लेकर गाड़ी चलाते हुए फोन का इस्तेमाल करने वालों तक, शहर में चलने वाले ओवरएज व्हीकल से लेकर वैध PUC के बिना चलने वाले वाहनों तक, दिल्ली सरकार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन का पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड कैमरे लगाने का प्लान बना रही है। ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकगिनशन (ANPR) बेस्ड वायलेशन डिटेक्शन कैमरे इंस्टॉल करने का पूरा प्रोजेक्ट 20 करोड़ रुपये की लागत का होने का अनुमान है। दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने ऐसे कैमरे और सपोर्टिंग टेक्नोलॉजी की खरीद के लिए एक टेंडर जारी किया है।


सड़कों पर आएगा सुधार


Advertisement
सड़कों पर रोड सेफ्टी में सुधार लाने के लिए डिपार्टमेंट ने पूरी दिल्ली में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक एनफोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) लगाने की शुरुआत की है, जो  एडवांस AI बेस्ड वीडियो एनालिटिक्स टेक्नोलॉजी बेस्ड सॉल्युशन की मदद से एक्सीडेंट और संबंधित घटनाओं को कम करने में मदद करेगी। ITMS का उद्देश्य ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों की संख्या को कम करना, नियम तोड़ने वालो को दंडित करना और इलाकों में रोड सेफ्टी जागरूकता फैलाना है, जिससे दिल्ली की सड़कें पैदल चलने वालों से लेकर वाहन चालकों तक के लिए ज्यादा सुरक्षित हो सकें।


नियम तोड़ने वालों की होगी पहचान


सिस्टम, ऑपरेटर को चयनित ट्रैफिक जंक्शन/कैमरों के लिए दिन में तय समय के दौरान नो हैवी व्हीकल जैसे ट्रैफिक नियम बनाने की अनुमति प्रदान करेगा। सिस्टम हैवी व्हीकल्स की पहचान करेगा और अगर वाहन तय समय सीमा के दौरान नियम तोड़ रहा है तो एक अलर्ट जनरेट करेगा। सिस्टम हर व्हीकल की वॉयलेशन हिस्ट्री पर नजर रखेगा और जरूरत के हिसाब से रिपोर्ट तैयार करेगा।
Advertisement

दिल्ली में ट्रैफिक नियमों में स्पीड लिमिट पार करना, बिना हेलमेट सवारी करना, ट्रिपलिंग राइड करना, बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाना, गाड़ी चलाते हुए फोन कॉल पर होना, माल को बिना ढके हुए लेकर जाना, कमर्शियल व्हीकल के लिए ओवरलोडिंग, गलत लेन में गाड़ी चलाना, बसों का तय लेन में न चलना, सड़कों पर निजी वाहन पार्क करना, पब्लिक प्लेस पर नॉन-रजिस्टर्ड ओवरऐज वाहनों को पार्क करना या सड़कों पर चलाना, वैध पीयूसीसी के बिना वाहनों को सड़कों पर चलाना आदि शामिल हैं। इसके अलावा ऑड-ईवन स्कीम या GRAP स्टेज III या GRAP स्टेज IV प्रतिबंध लागू होने पर भी वाहनों को चलाना भी ट्रैफिक उल्लंघन है। ITMS एआई और डीप लर्निंग बेस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके कई प्रकार के ट्रैफिक वायलेशन डिटेक्शन प्रदान करेगा।

एएनपीआर सॉफ्टवेयर सिस्टम व्हीकल्स को लाइसेंस प्लेट और व्हीकल कैटेगरी जैसे कार, हैवी व्हीकल, थ्री-व्हीलर, टू-व्हीलर और बस आदि के तहत कैप्चर करेगा। सिस्टम सभी ट्रांजेक्शन के लिए लाइसेंस प्लेट और व्हीकल कैटेगरी की जानकारी सिस्टम डाटाबेस में सेव करेगा। ITMS लाइसेंस प्लेट को गुड (पढ़ने लायक), बेड (थोड़ी या पूरी तरह से पढ़ने लायक नहीं), ब्रोकन और बिना नंबर वाली लाइसेंस प्लेट की कैटेगरी में रखेगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Traffic rules, Traffic violations, AI based Camera, Delhi

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  4. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  6. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  7. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  10. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.