26.6km माइलेज वाली देश की सबसे किफायती SUV Toyota Urban Cruiser Hyryder CNG भारत में लॉन्च, 25 हजार में करें बुक

Toyota Urban Cruiser Hyryder में 1.5 लीटर का K-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 103 bhp की पावर और 136 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जनवरी 2023 16:20 IST
ख़ास बातें
  • आज नई Toyota Urban Cruiser Hyryder CNG को पेश कर दिया है।
  • Toyota Urban Cruiser Hyryder में 1.5 लीटर का K-सीरीज पेट्रोल इंजन है।
  • Toyota Urban Cruiser Hyryder CNG को 25 हजार में बुक कर सकते हैं।

Toyota Urban Cruiser Hyryder CNG में 1.5 लीटर का K-सीरीज इंजन है।

Photo Credit: Toyota Kirloskar Motor

Toyota Kirloskar Motor ने आज नई Toyota Urban Cruiser Hyryder CNG को पेश कर दिया है। अब ग्राहक कम दाम देकर ज्यादा माइलेज प्रदान करने वाली कार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इच्छुक ग्राहक इस एसयूवी को ऑनलाइन या फिर अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। यहां हम आपको Urban Cruiser Hyryder CNG  को बुक करने और इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Toyota Urban Cruiser Hyryder CNG की कीमत और बुकिंग


Toyota Urban Cruiser Hyryder CNG दो वेरिएंट G और S में उपलब्ध है। इसमें G वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 15.29 लाख रुपये है, वहीं S वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 13.23 लाख रुपये है। अगर आप टोयोटो अर्बन क्रूज हाईराइडर को बुक करना चाहते हैं तो इसे सिर्फ 25,000 रुपये देकर ऑनलाइन बुक किया जा सकता है।
 

Toyota Urban Cruiser Hyryder CNG की पावर और स्पेसिफिकेशंस


पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Toyota Urban Cruiser Hyryder में 1.5 लीटर का K-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 103 bhp की पावर और 136 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, वहीं यह CNG मोड में 88 bhp की पावर और 121 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह पेट्रोल से 13hp और 14.5Nm कम पावर जनरेट करता है। गियरबॉक्स की बात की जाए तो इसमें सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। माइलेज की बात की जाए तो Toyota का दावा है कि यह कार 26.6 किमी प्रति किलो की रेंज प्रदान कर सकती है।
Advertisement
 

Hyryder CNG के फीचर्स


फीचर्स की बात करें तो Hyryder CNG में LED हेडलैंप, 17 इंच एलॉय, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा समेत काफी कुछ दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  4. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  6. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  7. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  9. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.