• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Toyota की इस कार ने फुल टैंक में 1360 किलोमीटर की माइलेज देकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Toyota की इस कार ने फुल टैंक में 1360 किलोमीटर की माइलेज देकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

845 मील की इस पूरी यात्रा के दौरान कार के टैंक को केवल एक बार भरा गया था, जिसमें कुल 5.65 किलो हाईड्रोजन आई थी।

Toyota की इस कार ने फुल टैंक में 1360 किलोमीटर की माइलेज देकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Toyota Mirai हाईड्रोजन फ्यूल पर चलती है और इसे साल 2016 में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Toyota Mirai को साल 2016 में लॉन्च किया गया था
  • हाईड्रोजन फ्यूल पर चलती है यह कार
  • 5.65 किलो हाईड्रोजन के साथ 845 मील (लगभग 1360 किलोमीटर) की दूरी तय की
विज्ञापन
Toyota ने एक नया कीर्तिमान हासिल किया है। कंपनी ने अपनी हाईड्रोजन पर चलने वाली कार को सिंगल टैंक में 845 मील (लगभग 1360 किलोमीटर) चला कर रिकॉर्ड बना दिया है। यदि आप नहीं जानते, तो बता दें कि Toyota पिछले कुछ समय से हाईड्रोजन पर आधारित कार - Mirai पर काम कर रही है। यूं तो वाहन निर्माता कंपनियां धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ओर बढ़ रही हैं, लेकिन फिर भी यह बात किसी से छिपी नहीं है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की अपनी एक सीमा होती है और यही कारण है कि Toyota हाईड्रोजन फ्यूल पर भी काम कर रही है।

इस साल 23-24 अगस्त हाइड्रोजन ईंधन पर चलने वाली Toyota Mirai को टेस्ट किया गया था। इस कार को पेशेवर ड्राइवर्स वेन गर्ड्स (Wayne Gerdes) और बॉब विंगर (Bob Winger) ने चलाया था।  845 मील की इस पूरी यात्रा के दौरान कार के टैंक को केवल एक बार भरा गया था, जिसमें कुल 5.65 किलो हाईड्रोजन आई थी। 

इसके बाद दोनों ड्राइवर्स ने Mirai को कैलिफोर्निया के टोयोटा टेक्निकल सेंटर से चलाना शुरू किया। पहले दिन सफर की शुरुआत करते हुए वेन और बॉब ने एक ही दिन में 473 मील (लगभग 761 किलोमीटर) की दूरी तय की। अगले दिन जोड़ी ने 372 मील (599 किलोमीटर) की ईको-इन्फ्यूज्ड ड्राइविंग को कवर किया। इसमें कार को कुछ घंटों के लिए ट्रैफिक में से गुज़ारा गया। 

इस तरह टोयोटा के इस कारनामे में गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Record) में शामिल किया गया है। टोयोटा मिराई (Toyota Mirai) को साल 2016 में लॉन्च किया गया था। यह कंपनी की पहली हाइड्रोजन प्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल (FCEV) थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »