फुल टैंक में 1097 km माइलेज देने वाली Toyota Innova Hycross भारत में हुई पेश, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Toyota Innova Hycross की बुकिंग 50,000 रुपये की टोकन राशि के साथ शुरू हो गई है। नई हाईक्रॉस जनवरी 2023 के मध्य में डीलरशिप पर पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 नवंबर 2022 15:29 IST
ख़ास बातें
  • Innova Hycross हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक वर्जन के साथ कुल 5 वेरिएंट में आएगी
  • इनोवा हाइक्रॉस को भारत में Auto Expo 2023 में दिखाए जाने की संभावना है
  • Innova Hycross की बुकिंग 50,000 रुपये की टोकन राशि के साथ शुरू हो गई है

Toyota Innova Hycross की बुकिंग 50,000 रुपये की टोकन राशि के साथ शुरू हो गई है

Toyota ने भारत में Innova Hycross कार पेश की है, जो मौजूदा इनोवा की तरह ही एक SUV है, लेकिन एक हाइब्रिड कार है। टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस 5वें जेनरेशन के हाइब्रिड सिस्टम से लैस है। कंपनी ने लॉन्च के साथ ही कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है। माइलेज को लेकर टोयोटा ने दावा किया है कि नई Innova Hycross एक लीटर फ्यूल में 20 किमी दौड़ सकती है। 

Toyota Innova Hycross के हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक वर्जन, GX, G (पेट्रोल इंजन) और VX, ZX और ZX (O) सहित कुल 5 वेरिएंट है। इसे 7-सीट और 8-सीट कॉन्फिगरेशन ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। नई टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस सुपर व्हाइट, एटिट्यूड ब्लैक माइका, स्पार्कलिंग ब्लैक पर्ल क्रिस्टल शाइन, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल, सिल्वर मेटैलिक, अवंत ग्रेड ब्रॉन्ज मैटेलिक और नए ब्लैकिश एजहा ग्लास फ्लेक कलर ऑप्शन में पेश की गई है। टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस को भारत में Auto Expo 2023 में दिखाए जाने की संभावना है और उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।
Advertisement
 

Toyota Innova Hycross की बुकिंग 50,000 रुपये की टोकन राशि के साथ शुरू हो गई है। नई हाईक्रॉस जनवरी 2023 के मध्य में डीलरशिप पर पहुंच जाएगी। टोयोटा नई इनोवा हाइक्रॉस को 3 साल/1,00,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी और 5 साल/2,20,000 किमी तक की वैकल्पिक एक्सटेंडेड वारंटी के साथ पेश करेगी। इसके अलावा, कंपनी हाइब्रिड बैटरी पर 8 साल/1,60,000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है।

इनोवा हाइक्रॉस को दो नए कलर- ब्लैक और डार्क चेस्टनट और चेस्टनट के साथ पेश किया गया है। इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कंपनी ने इसमें एक पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 9-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम, दूसरी पंक्ति में पावर्ड ओटोमन सीट, मूड लाइटिंग और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स शामिल किए हैं।
Advertisement

पावरट्रेन की बात करें, तो नई Innova Hycross में एक 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन मिलता हैस जो 21.1 kmpl की फ्यूल एफिशिएंसी देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि फुल टैंक के साथ कार 1097 Km की प्रभावशाली रेंज देने में सक्षम है। यह 9.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
Advertisement

वहीं, आउटपुट की बात करें, तो इसका CVT के साथ नया TNGA 2.0-लीटर फोर-सिलेंडर गैसोलीन इंजन 174 PS की मैक्सिमम पावर जनरेट कर सकता है, जबकि e-drive के साथ 2.0-लीटर फोर-सिलेंडर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन 186 PS का मैक्सिमम आउटपुट देने में सक्षम है।

नई टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस में टोयोटा सेफ्टी सेंस सूट मिलता है, जिसमें डायनेमिक रडार क्रूज कंट्रोल, ऑटो हाई बीम, लेन चेंज असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, 6 SRS एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, डायनेमिक बैक गाइड के साथ पैनोरमिक व्यू मॉनिटर, एबीएस के साथ EBD और रियर डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  5. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  6. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  7. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  8. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  9. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  10. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.