सड़कों पर दौड़ती नज़र आई भारतीय कंपनी Tork की इलेक्ट्रिक बाइक, 100 km की रेंज से होगी लैस!

Tork T6X इलेक्ट्रिक बाइक को पुणे की सकड़ों पर टेस्ट किया जा रहा था। T6X के हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल होने की उम्मीद है। बाइक पर कई वर्षों से काम चल रहा था।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2021 16:29 IST
ख़ास बातें
  • Tork T6X का इंतजार लंबे समय से हो रहा है
  • Tork कंपनी में Bharat Forge की है 49% हिस्सेदारी
  • T6X की रेंज 150 किलोमीटर हो सकती है

Tork T6X की भारत में कीमत 1.5 लाख रुपये के आसपास होने की उम्मीद है

Tork Motors, जिसमें एक अन्य भारतीय कंपनी Bharat Forge की 49% हिस्सेदारी है जल्द देश में अपनी इलेक्ट्रिक बाइक (Upcoming electric bike in India) लॉन्च कर सकती है। लंबे समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि Tork अपनी T6X इलेक्ट्रिक बाइक को भारत में लॉन्च करने वाली है, लेकिन कंपनी ने इसके विकास में ज्यादा जानकारियां जारी नहीं की थी, लेकिन अब इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल को भारतीय सकड़ों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। रोड टेस्टिंग की तस्वीरों को शेयर करने वाले चैनल ने इसकी कीमत और इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स के ऊपर रोशनी भी डाली है।

ऑटोमोबाइल यूट्यूब चैनल PowerDrift ने अपने Instagram अकाउंट में Tork T6X इलेक्ट्रिक बाइक की रोड टेस्टिंग के दौरान ली गई तस्वीरें शेयर की है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को पुणे की सकड़ों पर टेस्ट किया जा रहा था। T6X के हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल होने की उम्मीद है। बाइक पर कई वर्षों से काम चल रहा था।
Advertisement

रोड टेस्टिंग के दौरान बाइक का डिज़ाइन साफ तौर पर देकने को मिला। आम बाइक की तरह दिखने वाली इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल में स्प्लिट सीट मिलेगी और इसके डिज़ाइन को स्पोर्टी लुक देने का प्रयास किया गया है। सामने एक बड़ी LED लाइट है। PowerDrift के अनुसार, इस बाइक की अनुमानित कीमत 1.5 लाख रुपये है और यह 100 किलोमीटर की रेंज से लैस हो सकती है। इसके अलावा, इसकी टॉप स्पीड 100 kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) बताई गई है।

जैसा कि हमने बताया, ऑटो कम्पोनेंट निर्माता कंपनी भारत फोर्ज (Bharat Forge) इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में प्रवेश करने के लिए Tork का सहारा ले रही है और कंपनी ने इस स्टार्टअप की 49% हिस्सेदारी खरीदी है। T6X के अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.