Tech News Today: सोहम पारेख मूनलाइटिंग, Poco F7 सेल, YouTube मॉनिटाइजेशन और बहुत कुछ...

Poco F7 5G भारत में आज से उपलब्ध हो गया है। यह फोन Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 7,550mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 जुलाई 2025 19:42 IST
ख़ास बातें
  • Poco F7 5G की सेल शुरू, Snapdragon 8s Gen 4 के साथ 31,999 रुपये से शुरू
  • YouTube बदलने वाला है मोनेटाइजेशन रूल्स, रिपीट कंटेंट से कमाई होगी बंद
  • Kodak ने 18,999 रुपये में लॉन्च किया JioTele OS वाला 43‑इंच QLED TV

Top Technology News of the Day: Poco F7 5G भारत में आज से उपलब्ध हो गया है

7 जुलाई को टेक की दुनिया में एक बड़ी खलबली मची, जब तेजी से Soham Parekh नाम वायरल हुआ। यह वह शख्स है, जिसने हाल ही में एक साथ चार से पांच अलग-अलग स्टार्टअप में नौकरी की। वहीं, YouTube भी चर्चा का विषय रहा, क्योंकि YouTube ने अपने मोनेटाइजेशन नियमों में बदलाव किए हैं, जिससे छोटे क्रिएटर्स की आमदनी प्रभावित हो सकती है। Poco का नया F7 5G फोन भी अब सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। वहीं, दूसरी ओर Tecno ने POVA 7 और POVA 7 Pro स्मार्टफोन मॉडल्स को लॉन्च किया है, जो AI पर फोकस करते हैं और 30W वायरलेस चार्जिंग के साथ आते हैं। Kodak ने भी भारत में अपना पहला 43‑इंच QLED TV लॉन्च किया है, जो JioTele OS पर चलता है। अब चलिए, हर खबर पर विस्तार से बात करते हैं।
 

Poco F7 5G की सेल आज से शुरू

Poco F7 5G भारत में आज से उपलब्ध हो गया है। यह फोन Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 7,550mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है, जबकि 12GB+512GB मॉडल 33,999 रुपये में मिलेगा। HDFC, SBI, और ICICI कार्ड पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें: LINK
 

YouTube पर बदल रहे पैसे कमाने वाले नियम

YouTube ने अपने मोनेटाइजेशन पॉलिसी में बदलाव किया है, अब "मास-प्रोड्यूस" और रिपिटिटिव कंटेंट ऐसे क्रिएटर्स को ऐड रेवेन्यू नहीं मिलेगा। नए सिस्टम में दो लेवल शामिल हैं, Tier 1 (500+ सब्सक्राइबर्स + 3,000 घंटे वॉच) और Shorts‑बेस्ड थ्रेसहोल्ड। इन बदलावों को जल्द लागू किया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें: LINK
 

Tecno POVA 7 और 7 Pro लॉन्च किए

Tecno ने भारत में अपनी POVA 7 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें POVA 7 और POVA 7 Pro मॉडल शामिल हैं। दोनों फोन में 6,000mAh बैटरी, 144Hz या 1.5K AMOLED डिस्प्ले, AI‑टूल्स के साथ नया Delta Light Interface मिलता है, जबकि POVA 7 Pro में 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी शामिल है। POVA 7 की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये, जबकि Pro मॉडल की कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है। पूरी खबर यहां पढ़ें: LINK
 

टेक की दुनिया में Soham Parekh ने मचाई खलबली

सोशल मीडिया पर Soham Parekh नाम का एक इंजीनियर छा गया है, जिसके लिए दावा किया गया है कि वह एक साथ 4-5 स्टार्टअप्स में वर्क कर रहा था। Playground AI के संस्थापक Suhail Doshi ने इसे 'scam' बताया, जबकि Parekh ने कहा कि यह वित्तीय दबाव के कारण था। सोहम ने इस दौरान रोजाना करीब 2 लाख रुपये कमाए, जो सालाना लगभग 6.8 करोड़ रुपये होते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें: LINK
 

Kodak ने लॉन्च किया 43‑इंच वाला QLED TV, पहली बार JioTele OS के साथ

Kodak ने भारत में JioTele OS चलाने वाला अपना पहला 43‑इंच QLED 4K टीवी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। इसमें Dolby Audio, AI कंटेंट रिकमेंडेशन, 300+ लाइव TV चैनल्स और OTT ऐप्स पहले से इंस्टॉल हैं। यह Amazon एक्सक्लूसिव है। पूरी खबर यहां पढ़ें: LINK
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
संबंधित ख़बरें
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
  2. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
  3. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  4. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  5. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  8. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  10. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  11. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  12. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  2. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  3. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  4. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  5. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  7. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
  8. बिजली गई तो भी चलता रहेगा फ्रिज! लॉन्च हुआ 15 घंटे बैकअप देना वाला Fridge Power Bank
  9. Instagram अकाउंट से स्पैम या बॉट फॉलोअर्स कैसे करें डिलीट, जानें
  10. भारत में Telegram को लगा झटका, कोर्ट ने बैन हटाने से किया इनकार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.