सावधान! अगर आपका पासवर्ड भी इस लिस्ट में हैं तो तुरंत बदल लें, ये हैं टॉप 10 कॉमन पासवर्ड

NordPass ने साल 2022 के सबसे कॉमन, या यूं कहें कमजोर पासवर्ड की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बताया गया है कि किस तरह बड़ी संख्या में लोग एक ही तरह के पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 नवंबर 2022 21:14 IST
ख़ास बातें
  • 3.5 लाख लोग अपने पासवर्ड में 'password' शब्द का इस्तेमाल करते हैं
  • 75 हजार से ज्यादा भारतीय अपना पासवर्ड 'BigBasket' रखते हैं
  • 12345678, 123456789, pass@123, 1234567890, anmol123 भी लिस्ट में

एक सुरक्षित पासवर्ड वो होता है, जिसमें अक्षरों के साथ-साथ नंबर और स्पेशल करेक्टर का इस्तेमाल किया जाता है

हर साल साइबर सिक्योरिटी कंपनियां या एनालिटिक्स एजेंसियां सबसे कॉमन पासवर्ड की लिस्ट जारी करते हैं और कुछ ऐसा ही इस साल भी किया गया है। एक सिक्योरिटी फर्म ने साल 2022 के सबसे कमजोर पासवर्ड की एक लिस्ट जारी की है, जिन्हें बेहद आसानी से ब्रीच किया जा सकता है। यदि आपने भी इनमें से किसी पासवर्ड का इस्तेमाल किया है, तो आपको उसे जल्द से जल्द बदल देना चाहिए।

NordPass ने साल 2022 के सबसे कॉमन, या यूं कहें कमजोर पासवर्ड की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बताया गया है कि किस तरह बड़ी संख्या में लोग एक ही तरह के पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। हर साल कंपनियां इस तरह के कॉमन या कमजोर पासवर्ड की लिस्ट जारी करती है और लोगों को चेतावनी देती है कि इनका इस्तेमाल न करें, क्योंकि इन्हें ब्रीच करना बेहद आसान होता है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि लोगों को अभी भी साइबर सिक्योरिटी की जानकारी अर्जित करने की जरूरत है।

NordPass के अनुसार, भारत में 3.5 लाख लोग अपने पासवर्ड में 'password' शब्द का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, 75 हजार से ज्यादा भारतीय अपना पासवर्ड 'BigBasket' रखते हैं। इन पासवर्ड में न ही कोई नंबर है और न ही स्पेशल करेक्टर। बता दें कि एक सुरक्षित पासवर्ड वो होता है, जिसमें अक्षरों के साथ-साथ नंबर और स्पेशल करेक्टर का इस्तेमाल किया जाता है। 

लिस्ट में बताए गए टॉप 10 कॉमन पासवर्ड की बात करें, तो 123456, bigbasket, password, 12345678, 123456789, pass@123, 1234567890, anmol123, abcd1234 और googledummy सबसे कॉमन पासवर्ड हैं। इन पासवर्ड को लाखों लोग इस्तेमाल कर रहे हैं।
Advertisement

ये रिसर्च भारत के अलावा 30 और देशों में भी की गई, जहां पाया गया कि guest, vip, 123456 जैसे पासवर्ड का इस्तेमाल भी जमकर हो रहा है। हर साल रिसर्चर इस निष्कर्ष पर पहुंचते हैं कि ज्यादातर लोग स्पोर्ट्स टीम, फिल्मों के किरदार और खाने के आइटम को पासवर्ड के तौर पर यूज करते हैं। 
Advertisement

बता दें कि इस तरह के कॉमन और कमजोर पासवर्ड को इस्तेमाल करना सही नहीं होता, क्योंकि इन्हें आसानी से ब्रीच किया जा सकता है, जिसका मतलब है कि इस पासवर्ड से लैस आपका कोई भी अकाउंट आसानी से हैकर्स या स्कैमर्स के निशाने पर आ सकता है और वे आपकी निजी जानकारी चुरा सकते हैं।

Gadgets 360 आपको इस तरह के पासवर्ड को इस्तेमाल करने की सलाह नहीं देता है। पासवर्ड को हमेशा लंबा रखें और उसमें कैपिटल करेक्टर, नंबर और साथ ही स्पेशल करेक्टर का इस्तेमाल करे। यही नहीं, थोड़े समय के बाद अपने पासवर्ड को बदलते रहे और साथ ही टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर अपने अकाउंट को ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित रखें।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , password, common passwords, Common Passwords of 2022
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.