चीन में चंद युआन कमाने के लिए नष्ट किए जा रहे हैं Tesla चार्जिंग स्टेशन, ऐसे हो रही है चोरी

Tesla Supecharger फास्ट चार्जिंग पावर स्टेशन है, जिसमें चार्जिंग पॉइन्ट से एक मोटी केबल जुड़ी होती है, जिसके जरिए इलेक्ट्रिक कार को चार्ज किया जाता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जनवरी 2022 14:35 IST
ख़ास बातें
  • चीन में चार कथित तौर पर काट कर बेच रहे हैं Tesla Supercharger की केबल
  • करीब 70 युआन प्रति किलो कीमत पर कॉपर बेचने के लिए चोरी की जा रही है केबल
  • Tesla को हो रहा है लाखों का नुकसान

Tesla Supercharger के जरिए टेस्ला इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को फास्ट चार्ज किया जा सकता है

Tesla अपनी इलेक्ट्रिक कारों (Electric cars) के लिए सुपरचार्जर (Supercharger) पावर स्टेशन उपलब्ध कराता है। यहां यूज़र्स अपनी टेस्ला इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Tesla electric vehicles) को फास्ट चार्ज कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि चीन में चोरों ने इसे पैसा कमाने का जरिया बना दिया है। चीन में लोगों ने जगह-जगह बर्बाद हो चुके सुपरचार्जर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की हैं।

MyDriver की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में लोगों ने शिकायत की है कि देश में कई टेस्ला सुपरचार्जर (Tesla Supercharger) नष्ट कर दिए गए हैं। तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि सुपरचार्जर की मोटरी केबल को काट दिया गया है। जाहिर है, कुछ लोग इस केबल को पैसे के लिए बेच रहे होंगे। ऐसा किसी एक पावर स्टेशन के साथ नहीं हुआ है, बल्कि कई लोगों ने विभिन्न स्टेशन पर ऐसे हालात की शिकायत की है।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया टेस्ला सुपरचार्जर कंपनी का फास्ट चार्जिंग पावर स्टेशन है। इसमें चार्जिंग पॉइन्ट से एक मोटी केबल जुड़ी होती है, जिसके जरिए इलेक्ट्रिक कार को चार्ज किया जाता है। जाहिर है कि इस केबल में काफी कॉपर होता है। यह एकमात्र कारण हो सकता है कि चोर इस केबल को काट कर बेच रहे हो।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में तांबे की मौजूदा कीमत करीब 70 युआन (लगभग 825 रुपये) प्रति किलोग्राम है। इस तरह चोर प्रति स्टेशन से चुराए केबल से लगभग 100 युआन (लगभग 1,180 रुपये) बना रहे हैं। यदि आप यह सोच रहे हैं कि Tesla के लिए यह कितना बड़ा नुकसान है, तो बता दें रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला को एक चार्जिंग केबल हज़ारों युआन की पड़ती है। दूसरे शब्दों में, ईवी कंपनी को इन घटनाओं से 100,000 युआन (लगभग 11.8 लाख रुपये) से अधिक के नुकसान का सामना कर रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.