Elon Musk ने तालिबानियों का उड़ाया मज़ाक, तो ट्विटर पर मच गया बवाल

बीते शनिवार, Elon Musk ने ट्वीट किया और उसमें तालिबानियों की एक तस्वीर साझा की। जैसा कि साफ दिखाई दे रहा है कि तस्वीर में दिखाई दे रहे किसी भी तालिबानी (Taliban) ने मास्क नहीं पहना है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 अगस्त 2021 13:43 IST
ख़ास बातें
  • Elon Musk ने ट्विटर पर उड़ाया तालिबानियों का मज़ाक
  • शेयर की गई तस्वीर में बिना मास्क के दिखाई दिए सभी तालिबानी
  • कुछ यूज़र्स ने उल्टा मस्क की ही ले डाली फिरकी

कई यूज़र्स ने उल्टा Elon Musk की ही फिरकी ले ली

अफगानिस्‍तान के हालात समय के साथ गंभीर होते जा रहे हैं। राजधानी काबुल पर कब्‍जा करने के बाद तालिबानियों ने सरकारी व राजनैतिक दफ्तरों और बंगलों को अपना घर बना लिया है और वे वहां ली गई अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इसी तरह की एक तस्वीर को शेयर करते हुए दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी और टेस्ला ( Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने तालिबानियों की फिरकी ली है। इस तस्वीर में कोरोना काल में भी कई तालिबानी बिना मास्‍क पहने दिखाई दे रहे हैं। मस्‍क ने तस्वीर साझा करते हुए लोगों से पूछा है कि क्या इन्हें डेल्‍टा वेरिएंट (कोरोनावायरस का एक घातक वेरिएंट) के बारे में पता भी है या नहीं? 

बीते शनिवार, Elon Musk ने ट्वीट किया और उसमें तालिबानियों की एक तस्वीर साझा की। जैसा कि साफ दिखाई दे रहा है कि तस्वीर में दिखाई दे रहे किसी भी तालिबानी (Taliban) ने मास्क नहीं पहना है। यही सवाल मस्क ने भी पूछा है। ट्वीट के रिप्लाई में मस्क ने फिरकी लेते हुए लिखा "Do they even know about the delta variant!?", जिसका मतलब है कि क्या इन्हें [तालिबानियों] डेल्टा वायरस के बारे में बता भी है?
 

अब क्योंकि यह एलन मस्क का ट्वीट है, तो इसे वायरल तो होना ही था। हजारों की तादाद में लोगों ने इसे रीट्वीट किया है और सैंकड़ों ने कमेंट भी किए।
 

कुछ लोगों ने तालिबानियों की टांग खींची, तो कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने मस्क के ऊपर ही मकाज़ कर डाला। एक यूज़र ने तालिबानियों की मुह छिपाने वाले लिबास में एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि (अनुवादित) "उस कमरे में सभी का टेस्ट हो चुका है। वे [तालिबानी] पब्लिक में मास्क पहनते हैं।" 
Advertisement
 

एक यूज़र ने मस्क पर पलटवार करते हुए पूछा कि उन्होंने 2020 में यूनाइटेड किंगडम में हुए यूरो कप के दौरान भीड से खचाखच भरे स्टेडियम के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। 
Advertisement

मस्‍क अपने विचारों और इसी तरह के ट्वीट्स को लेकर कई बार खुद भी ट्रोल हो चुके हैं। मार्च 2020 में जब कोरोना वायरस की शुरुआत हुई थी, उस समय मस्‍क ने COVID-19 को मूर्खता बताया था। इसके बाद वे खुद नवंबर 2020 में कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। हालांकि एक ही दिन के अंदर चार टेस्‍ट कराया जाने पर, वे दो बार पॉजिटिव और दो निगेटिव आए थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.