Tecno Pova 7 5G सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, चार मॉडल हो सकते हैं शामिल

इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े फीचर्स भी मिलेंगे। इनमें Ask Ella, AI Writing, Circle to Search और AI Studio शामिल हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जून 2025 16:50 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरी में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी
  • इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े फीचर्स भी मिलेंगे

इस स्मार्टफोन सीरीज में एक नया Delta लाइट इंटरफेस दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno की Pova 7 5G सीरीज को अगले महीने देश में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरी में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। फ्लिपकार्ट पर  Pova 7 5G सीरीज के स्मार्टफोन्स के लिए एक अलग लैंडिंग पेज बनाया गया है। 

इस स्मार्टफोन सीरीज को 4 जुलाई को देश में लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर दिए गए टीजर में ट्राइएंगुलर कैमरा आइलैंड, एक  LED स्ट्रिप के साथ है। इसमें दो कैमरा और एक LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन सीरीज में एक नया Delta लाइट इंटरफेस दिया गया है। यह डेल्टा सिंबल (Δ) से प्रेरित एक विजुअल एलिमेंट है। नए इंटरफेस का डिजाइन म्यूजिक प्लेबैक, वॉल्यूम कंट्रोल और नोटिफिकेशंस जैसे एक्शंस के रिस्पॉन्स के लिए डिजाइन किया गया है। Pova 7 5G सीरीज में MemFusion (मेमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी) दी गई है। इससे बिना इस्तेमाल की गई स्टोरेज से RAM को वर्चुअल तरीके से बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े फीचर्स भी मिलेंगे। इनमें Ask Ella, AI Writing, Circle to Search और AI Studio शामिल हैं। नई स्मार्टफोन सीरीज में Pova 7, Pova 7 5G, Pova 7 Pro 5G और Pova 7 Ultra 5G शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज के Pova 7 Ultra 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8350 Ultimate दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और 70 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

हाल ही में देश में Tecno के Pova Curve 5G की देश में बिक्री शुरू की गई थी।  इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Pova Curve 5G डुअल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 15,999 रुपये और 8 GB + 128 GB वेरिएंट का 16,999 रुपये का है। स्टारशिप से प्रेरित डिजाइन वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,436 पिक्सल्स) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसकी स्क्रीन पर Gorilla Glass 5 कोटिंग है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.