TCS ने वर्क-फ्रॉम-ऑफिस का रूल नहीं मानने वर्कर्स की सैलरी में बढ़ोतरी पर लगाई रोक  

TCS के वर्कर्स को एक सप्ताह में पांच दिन ऑफिस से कार्य करना होता है। यह उन चुनिंदा IT कंपनियों में शामिल है जिन्होंने इस रूल का पालन नहीं करने वाले वर्कर्स के खिलाफ कार्रवाई की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 जनवरी 2026 23:45 IST
ख़ास बातें
  • TCS के वर्कर्स को एक सप्ताह में पांच दिन ऑफिस से कार्य करना होता है
  • पिछले वर्ष कंपनी ने अपनी वर्क-फ्रॉम-ऑफिस की पॉलिसी को अपडेट किया था
  • TCS ने वेरिएबल पे को भी अटेंडेंस के रूल का पालन करने से जोड़ा है

कंपनी ने वेरिएबल पे को भी अटेंडेंस के रूल का पालन करने से जोड़ा है

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से कुछ वर्कर्स की सैलरी में अप्रेजल को रोक दिया है। इसका कारण पिछली तिमाहियों में इन वर्कर्स के वर्क-फ्रॉम-ऑफिस के रूल का उल्लंघन करना है। TCS में नए वर्कर्स के लिए उनके कार्य का एक वर्ष पूरा करने पर अप्रेजल होता है। 

कंपनी ने एक वर्ष पूरा करने वाले वर्कर्स को ईमेल भेजकर इस बारे में जानकारी दी है। एक मीडिया रिपोर्ट में इस ईमेल के हवाले से बताया गया है, "आपका अप्रेजल से जुड़ा प्रोसेस पूरा हो गया है लेकिन इसे कंपनी ने आगे नहीं बढ़ाया है क्योंकि आपने फाइनेंशियल ईयर 2026 तक वर्क-फ्रॉम-ऑफिस के रूल का पालन नहीं किया है। अगर इस रूल के उल्लंघन की वजह से तीसरी तिमाही में आपका एक वर्ष पूरा नहीं हुआ है तो इसके परिणाम में आपको फाइनेंशियल ईयर 2026 के बैंडिंग साइकल में शामिल नहीं किया जाएगा और कोई परफॉर्मेंस बैंड जारी नहीं होगा।" 

TCS में अप्रेजल के प्रोसेस की शुरुआत के बाद सुपरवाइजर की ओर से वर्कर के लिए गोल शीट बनाई जाती है। इसके बाद वर्कर गोल शीट को सबमिट करता है और अप्रेजल करने वाले एग्जिक्यूटिव के साथ अपेक्षाओं पर बातचीत की जाती है। इसमें वर्कर के परफॉर्मेंस का मूल्यांकन उसके पिछले वर्ष में मापदंडों को पूरा करने के आधार पर किया जाता है। इस मूल्यांकन के आधार पर बैंडिंग का रिजल्ट जारी होता है। TCS के वर्कर्स को एक सप्ताह में पांच दिन ऑफिस से कार्य करना होता है। यह उन चुनिंदा IT कंपनियों में शामिल है जिन्होंने इस रूल का पालन नहीं करने वाले वर्कर्स के खिलाफ कार्रवाई की है। पिछले वर्ष कंपनी ने अपनी वर्क-फ्रॉम-ऑफिस से जुड़ी पॉलिसी को अपडेट किया था। 

बहुत सी IT कंपनियों में वर्कर्स को एक सप्ताह में दो या तीन दिन ऑफिस से कार्य करने के नियम का पालन करना होता है। TCS ने वेरिएबल पे को भी अटेंडेंस के रूल का पालन करने से जोड़ा है। हालांकि, इस पॉलिसी में प्रति तिमाही व्यक्तिगत इमरजेंसी के लिए इस रूल में छह दिन की छूट दी गई है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 5.4 प्रतिशत घटा है। इसका कारण असाधारण रिस्ट्रक्चरिंग खर्च है। हालांकि, TCS के रेवेन्यू में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर बढ़ोतरी हुई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.