WFH पड़ा भारी, ऑफिस न आने पर इस भारतीय IT कंपनी ने अटका दिए सैलेरी अप्रेजल!

TCS ने वर्क-फ्रॉम-ऑफिस नियमों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, तय अटेंडेंस पूरी न करने वाले कर्मचारियों के फाइनल एनिवर्सरी अप्रेजल्स फिलहाल रोक दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जनवरी 2026 10:09 IST
ख़ास बातें
  • WFO नियम न मानने पर TCS ने अप्रेजल रोके
  • TCS में हफ्ते के पांच दिन ऑफिस अनिवार्य
  • अटेंडेंस अब परफॉर्मेंस और बैंडिंग से जुड़ी

TCS ने ऑफिस अटेंडेंस नियमों को लेकर अप्रेजल पॉलिसी सख्त की

Photo Credit: Reuters

भारत की सबसे बड़ी IT सर्विस कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) ने वर्क-फ्रॉम-ऑफिस पॉलिसी को लेकर अब और सख्त रुख अपना लिया है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, जिन कर्मचारियों ने पिछले क्वार्टर्स में तय ऑफिस अटेंडेंस नियमों का पालन नहीं किया, उनके फाइनल एनिवर्सरी अप्रेजल्स को फिलहाल रोक दिया गया है। यह कदम साफ तौर पर संकेत देता है कि TCS अब फुल-टाइम ऑफिस प्रेजेंस को लेकर किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है, जबकि इंडस्ट्री का बड़ा हिस्सा अभी भी हाइब्रिड मॉडल पर काम कर रहा है।

TOI की रिपोर्ट बताती है कि यह फैसला उन कर्मचारियों पर लागू हो रहा है जिन्होंने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के कुछ क्वार्टर्स में TCS की वर्क-फ्रॉम-ऑफिस (WFO) रिक्वायरमेंट पूरी नहीं की। ऐसे मामलों में अप्रेजल प्रोसेस ऑपरेशनल लेवल पर पूरी हो चुकी है, लेकिन कॉरपोरेट अप्रूवल नहीं मिलने की वजह से उसे आगे प्रोसेस नहीं किया गया। TCS में एनिवर्सरी अप्रेजल्स एक तय सालाना साइकिल के तहत होते हैं, जो कर्मचारी की जॉइनिंग एनिवर्सरी से जुड़े होते हैं। 

Advertisement

आमतौर पर फ्रेशर्स को एक साल पूरा होने पर एनिवर्सरी मेल मिलती है और इसका स्टेटस कंपनी के इंटरनल पोर्टल Ultimatix पर भी अपडेट होता है। गौर करने वाली बात यह है कि TCS पहले ही 2022 में लेटरल हायरिंग वाले कर्मचारियों के लिए फाइनल एनिवर्सरी अप्रेजल्स बंद कर चुकी है, ऐसे में मौजूदा फैसला खास तौर पर फ्रेशर बैच को प्रभावित करता है।

रिपोर्ट में एक इंटरनल ईमेल का भी जिक्र है, जिसमें कर्मचारियों को बताया गया कि उनका एनिवर्सरी अप्रेजल एक्सरसाइज पूरा हो चुका है, लेकिन FY26 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर 2025 के बीच WFO नॉन-कंप्लायंस के चलते इसे कमिट नहीं किया जा सकता। ईमेल में यह चेतावनी भी दी गई है कि अगर आगे के क्वार्टर्स में भी अटेंडेंस नियम पूरे नहीं हुए, तो कर्मचारी को FY26 के पूरे बैंडिंग साइकिल से ही बाहर किया जा सकता है, यानी उस साल कोई परफॉर्मेंस बैंड जारी नहीं होगा।

TCS पहले ही साफ कर चुकी है कि कर्मचारियों को हफ्ते में पांच दिन ऑफिस से काम करना होगा। यह फैसला उसे भारत की उन चुनिंदा IT कंपनियों में शामिल करता है, जिन्होंने फुल 5-डे ऑफिस अटेंडेंस को अनिवार्य किया है। जहां बाकी बड़ी IT कंपनियां अभी भी दो या तीन दिन के ऑफिस मॉडल पर चल रही हैं, वहीं TCS ने परफॉर्मेंस और वैरिएबल पे को भी सीधे फिजिकल अटेंडेंस से जोड़ दिया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  7. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  8. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  9. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  10. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.