Corporate Policy

Corporate Policy - ख़बरें

  • कर्मचारियों की ट्रैकिंग से लेकर उपलब्धियां गिनाने तक, Amazon के नई पॉलिसी चर्चा में!
    Amazon ने 2026 की शुरुआत में अपने कॉरपोरेट कर्मचारियों के लिए Forte परफॉर्मेंस रिव्यू सिस्टम में अहम बदलाव किया है। नई प्रक्रिया के तहत कर्मचारियों से 3 से 5 ऐसी उपलब्धियां सबमिट करने को कहा जा रहा है, जो उनके काम और इम्पैक्ट को साफ तौर पर दिखाएं। Business Insider की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों को ठोस उदाहरण देने होंगे और यह भी बताना होगा कि वे कंपनी में आगे कैसे ग्रो करना चाहते हैं। यह पहली बार है जब Forte रिव्यू को इंडिविजुअल उपलब्धियों के इर्द-गिर्द औपचारिक रूप से केंद्रित किया गया है।
  • WFH पड़ा भारी, ऑफिस न आने पर इस भारतीय IT कंपनी ने अटका दिए सैलेरी अप्रेजल!
    भारत की सबसे बड़ी IT सर्विस कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) ने वर्क-फ्रॉम-ऑफिस पॉलिसी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन कर्मचारियों ने तय ऑफिस अटेंडेंस नियमों का पालन नहीं किया, उनके फाइनल एनिवर्सरी अप्रेजल्स को फिलहाल रोक दिया गया है। यह कदम ऐसे समय में आया है, जब इंडस्ट्री का बड़ा हिस्सा अब भी हाइब्रिड मॉडल पर काम कर रहा है। TCS पहले ही हफ्ते में पांच दिन ऑफिस से काम करने की अनिवार्यता लागू कर चुकी है और अब परफॉर्मेंस व अप्रेजल को भी सीधे अटेंडेंस से जोड़ दिया गया है।
  • वर्क फ्रॉम होम के मजे इस भारतीय IT कंपनी ने किए खत्म, बनाएं नए नियम
    Wipro ने नए साल की शुरुआत के साथ अपने हाइब्रिड वर्क मॉडल में बदलाव किया है। कंपनी ने अब ऑफिस आने वाले दिनों में कर्मचारियों के लिए कम से कम छह घंटे ऑफिस में रहना अनिवार्य कर दिया है। यह नियम हफ्ते में तीन दिन ऑफिस रिपोर्ट करने वाली मौजूदा व्यवस्था पर लागू होगा और 1 जनवरी से प्रभावी हो चुका है। कंपनी ने साफ किया है कि इससे कुल वर्किंग ऑवर्स में कोई कटौती नहीं होगी और कर्मचारियों को 9.5 घंटे का वर्कडे पूरा करना होगा। नए नियम को अटेंडेंस और लीव मैनेजमेंट से भी जोड़ा गया है।
  • इस भारतीय टेक फर्म में छुट्टी पर वर्कर को डिस्टर्ब करने पर लगेगा 1 लाख रुपये का जुर्माना
    फर्म का स्टाफ एक सप्ताह के लिए ऑफिस के कार्य और इससे जुड़े मैसेज, ईमेल या कॉल्स से पूरी तरह कटा रहेगा। इसके अलावा कोई सहकर्मी भी छुट्टी पर गए एंप्लॉयी को डिस्टर्ब नहीं कर सकेगा

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »