28KM माइलेज के साथ देश की पहली CNG AMT कार Tata Tiago और Tigor लॉन्च

Tata Motors ने आज Tata Tiago और Tata Tigor iCNG AMT को भारत में पहली AMT CNG कारों के तौर पर लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 फरवरी 2024 13:28 IST
ख़ास बातें
  • Tiago iCNG AMT XTA वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7,89,900 रुपये है।
  • Tiago iCNG और Tigor iCNG में 1.2 L Revotron इंजन दिया गया है।
  • Tigor iCNG AMT के XZA वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8,84,900 रुपये है।

Tata Tiago iCNG का माइलेज 28.06 Km है।

Photo Credit: Tata Motors

Tata Motors ने आज Tata Tiago और Tata Tigor iCNG AMT को भारत में पहली AMT CNG कारों के तौर पर लॉन्च किया है। Tiago iCNG और Tigor iCNG में 1.2 लीटर इंजन मिलता है। 28.06 Km/kg की शानदार माइलेज के साथ Tiago iCNG की कीमत 7.89 रुपये से शुरू होती है, वहीं Tigor iCNG की कीमत 8.84 रुपये से शुरू होती है। मौजूदा कलर्स के साथ कंपनी ने नया Tiago के लिए नया Tornado Blue, Tiago NRG के लिए Grassland Beige और Tigor के लिए Meteor Bronze पेश किया है। यहां हम आपको Tata Tiago और Tata Tigor iCNG AMT के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Tiago iCNG AMT और Tigor iCNG AMT की कीमत


Tiago iCNG AMT XTA वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7,89,900 रुपये है, वहीं XZA+ वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8,79,900 रुपये, XZA+ DT वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8,89,900 रुपये और XZA NRG वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8,79,900 रुपये है। Tigor iCNG AMT के XZA वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8,84,900 रुपये और XZA+ वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9,54,900 रुपये है।


Tata Tiago iCNG और Tigor iCNG का इंजन और पावर


Tata Tiago iCNG और Tata Tigor iCNG में 1.2 L Revotron इंजन दिया गया है जो कि 6000 rpm पर 73.4PS की पावर और 3500 rpm पर 95Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कार के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। Tiago में इंडीपेंडेंट, लोअर विशबोन,मैकफर्सन (ड्यूल पाथ) स्ट्रट टाइप सस्पेंशन और रियर में हाइड्रोलिक शॉक एबसोर्सबर पर कॉइल स्प्रिंग माउंटेड के साथ रियर ट्विस्ट बीम हैं। Tigor के फ्रंट में इंडीपेंडेंट, लोअर विशबोन, कॉयल स्प्रिंग के साथ मैकफर्सन स्ट्रट सस्पेंसन और रियर में सेमी-इंडीपेंडेंट, ड्यूल पाथ स्ट्रट के साथ क्लोज्ड प्रोफाइल ट्विस्ट बीम सस्पेंशन दिया गया है। ये दोनों कारें प्रति किलो सीएनजी में 28.06 किलोमीटर का माइलेज प्रदान करती हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  5. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  2. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  3. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  4. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  5. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  6. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  7. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  8. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  10. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.