Tata Motors 4 नई इलेक्ट्रिक कार भारत में जल्द करेगी लॉन्च!

कंपनी ने पिछले महीने Tata Avinya कॉन्सेप्ट से भी पर्दा उठाया था, जो Gen 3 प्लेटफॉर्म पर आधारित कार है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 मई 2022 14:44 IST
ख़ास बातें
  • Tata ने Styzor, Bovita, Auroar और Xiomara के लिए फाइल किया ट्रेडमार्क
  • इससे पहले Curvv के साथ Sliq नामों को भी कराया था रजिस्टर
  • हाल ही में Gen 3 EV Tata Avinya कॉन्सेप्ट को भी किया था पेश

Tata ने हाल ही में Sliq नाम को भी कराया था रजिस्टर

अप्रैल 2022 में Tata Motors ने दो इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट को पेश किया था, जिनमें पहला Curvv और दूसरा Avinya है। हालांकि, Curvv इलेक्ट्रिक कार को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह प्रोडक्शन के काफी करीब है, जबकि Avinya पूरी तरह से कॉन्सेप्ट लगता है, जिसमें प्रोडक्शन लेवल तक आने में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अब, लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Tata ने चार अन्य नामों के लिए ट्रेडमार्क फाइल किया है।

Rushlane के अनुसार,  Tata ने Styzor, Bovita, Auroar और Xiomara नाम के लिए ट्रेडमार्क फाइल किया है। इन चारों नामों को कंपनी की पैसेंजर मोटर डिवीजन Tata Motors Passenger Vehicles Limited ने फाइल किया है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि ये चारों कंपनी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार हो सकती हैं। बता दें कि Tata Motors आने वाले चार वर्षों में कई इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लॉन्च करने की अपनी प्लानिंग का खुलासा पहले ही कर चुकी है।
Advertisement

हाल ही में Tata Motors ने Curvv और Sliq नामों के लिए भी ट्रेडमार्क दायर किया था, जिनमें से कंपनी ने Curvv को कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में सभी के सामने पेश भी कर दिया है। हालांकि, Tata Sliq को लेकर फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

इसके अलावा, कंपनी ने पिछले महीने Tata Avinya कॉन्सेप्ट से भी पर्दा उठाया था, जो Gen 3 प्लेटफॉर्म पर आधारित कार है। वर्तमान में कंपनी के पोर्टफोलियो में Tata Nexon EV और Tata Tigor EV हैं, जो Gen 1 EVs हैं। कंपनी का कहना है Tata Curvv कंपनी की Gen 2 EV होगी।
Advertisement

Tata Avinya को कंपनी बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर बनाएगी, जिसमें एडवांस ऑटोनोमस ड्राइविंग टेक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका प्लेटफॉर्म इस तरह डिज़ाइन होगा कि उसमें SUV, सेडान, क्रॉसओवर सहित विभिन्न कैटेगरी की कारों को बनाया जा सकेगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.