400 km की रेंज के साथ 2022 Tata Nexon EV इलेक्ट्रिक कार 6 अप्रैल को होगी लॉन्च!

नए मॉडल की सबसे बड़ी खासियत बड़ा बैटरी पैक बताया गया है। बता दें कि Tata Nexon EV के मौजूदा मॉडल में 30.2 kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 312 km की रेंज निकालने में सक्षम है।

400 km की रेंज के साथ 2022 Tata Nexon EV इलेक्ट्रिक कार 6 अप्रैल को होगी लॉन्च!

मौजूदा Nexon EV मॉडल सिंगल चार्ज में 312 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है

ख़ास बातें
  • नए मॉडल में 40kWh क्षमता के बैटरी पैक मिल सकता है
  • बड़े बैटरी पैक के साथ लगभग 400 किलोमीटर की रेंज मिलने की उम्मीद
  • ESP और सेलेक्टेबल रिजनरेशन मोड्स से लैस हो सकती है अपकमिंग Nexon EV 2022
विज्ञापन
Tata Motors अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार Nexon EV का 2022 मॉडल कथित तौर पर 6 अप्रैल को लॉन्च कर सकती है। वर्तमान में टाटा नेक्सन भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी मुख्य वजह इसमें मिलने वाले फीचर्स और कम कीमत में लॉन्ग रेंज है। खबर है कि नया 2022 मॉडल पहले से भी बड़े बैटरी पैक के साथ आएगा, जिसकी बदौलत कार मौजूदा मॉडल की 312 km रेंज से ज्यादा रेंज निकालेगा। हालांकि आधिकारिक तौर पर रेंज को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन लीक्स का कहना है कि अपकमिंग Tata Nexon EV 2022 इलेक्ट्रिक कार की रेंज लगभग 400 km हो सकती है।

Rushlane ने दावा किया है कि Tata Nexon EV भारत में 6 अप्रैल को लॉन्च होने वाली है। हालांकि आधिकारिक तौर पर फिलहाल Tata की तरफ से लॉन्च डेट को लेकर किसी प्रकार की घोषणा नहीं की गई है। नेक्सन का नया मॉडल कई बदलावों के साथ आ सकता है। पिछले कुछ समय में नए मॉडल को रोड टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। हालांकि डिज़ाइन एलिमेंट्स से अभी भी पर्दा उठना बाकी है। इसके अलावा कुछ लीक्स ने नए मॉडल की खासियतों की जानकारी भी दी है।

नए मॉडल की सबसे बड़ी खासियत बड़ा बैटरी पैक बताया गया है। बता दें कि Tata Nexon EV के मौजूदा मॉडल में 30.2 kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 312 km की रेंज निकालने में सक्षम है। हालांकि लीक्स का कहना है कि नया 2022 मॉडल 40kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ आ सकता है, जो सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर के करीब रेंज निकालने में सक्षम होगा। इसके अलावा, बड़े बैटरी पैक को फिट करने के लिए Tata इस मॉडल के सर्फेस और बूट स्पेस में कुछ बदलाव कर सकता है।

इसके अलावा, यह भी खबर है कि नई Nexon EV में बिल्कुल नए सेलेक्टेबल रिजनरेशन मोड्स को भी पेश किया जाएगा, जो ड्राइवर को रिजनरेटिव ब्रेकिंग की तीव्रता को चुनने की क्षमता देगा। क्योंकि यह नया मॉडल होगा, तो इसमें बाहरी और अंदरूनी बदलावों की उम्मीद भी की जा सकती है, जिसमें नए अलॉय व्हील्स भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, बताया जा रहा है कि नया मॉडल इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) से लैस हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tata, Tata Nexon EV 2022, electric cars
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »