सिंगल चार्ज में 312 KM चलने वाली Tata Nexon Electric कार में लगी आग, देखें वीडियो

Tata Motors ने एक बयान जारी कर Nexon Electric में आग लगने के कारणों की जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 जून 2022 16:39 IST
ख़ास बातें
  • Tata Nexon EV में आग लगने की यह पहली घटना है
  • आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है
  • Tata Motors ने जांच का बरोसा देने वाला एक बयान भी जारी किया है

Tata Nexon EV इस समय देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है

पिछले कुछ महीनों से इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) में लगातार आग या ब्लास्ट की खबरों ने ग्राहकों को चिंता में डाल दिया है। अभी तक चर्चा में इलेक्ट्रिक स्कूटर थे, लेकिन अब Tata की Nexon EV में आग लगने की खबर ने इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर्स को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है। घटना मुंबई, महाराष्ट्र की है, जहां एक टाटा नेक्सन ईवी में आग लग गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कंपनी ने घटना की जांच का बरोसा देने वाला एक बयान भी जारी कर दिया है।

बीते मंगलवार, मुंबई में एक Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी) आग की लपटों के हवाले हो गई। घटना ने सभी को हैरान कर दिया, क्योंकि इसके साथ ही अब इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर्स भी सुरक्षा के मामले में शक के दायरे में आ चुके हैं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक सफेद रंग की टाटा नेक्सन ईवी मुंबई के वेस्ट वसई इलाके में एक रेस्तरां के बाहर खड़ी दिखाई दे रही है। वीडियो में दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे दिख रहे हैं। अच्छी बात यह है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
 

इसके बाद, Tata Motors ने बुधवार को एक बयान जारी कर Nexon Electric में आग लगने के कारणों की जांच का आश्वासन दिया। कार निर्माता ने कहा, "हाल ही में आग लगने की एक घटना के तथ्यों का पता लगाने के लिए एक विस्तृत जांच की जा रही है। हम अपनी पूरी जांच के बाद विस्तृत प्रतिक्रिया साझा करेंगे।" 

कंपनी ने आगे कहा "हम अपने वाहनों और उनके उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। 30,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों द्वारा पूरे देश में लगभग 4 वर्षों में कुल मिलाकर 10 करोड़ किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने के बाद इस तरह की यह पहली घटना है।"
Advertisement

Tata Nexon EV की भारत में कीमत 14.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। कार में 30.2kWh क्षमता का लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। इसकी बदौलत कार 312 km की ARAI-सर्टिफाइड ड्राइविंग रेंज देती है। वहीं, इसके बैटरी पैक को DC फास्ट चार्जर से चार्ज करने पर यह 60 मिनट में 0-80% चार्ज हो सकता है। आम चार्जर के जरिए यह 8 घंटे में 20-100% चार्ज हो जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.