Solar Tata Nano: 30 रुपये में 100 Km चलेगी ये मॉडिफाइड टाटा नैनो, छत पर लगा है सोलर पैनल

इस कार में एक लिथियम आयन बैटरी पैक लगाया गया है। यह बैटरी पैक सोलर पैनल के जरिए चार्ज होता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 मार्च 2023 17:59 IST
ख़ास बातें
  • Tata Nano कार को सोलर एनर्जी से चलने वाली कार में मॉडिफाई किया गया है
  • महज 30 रुपये के खर्च के साथ 100 किलोमीटर चलती है
  • इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा बताई गई है

Tata Motors ने साल Nano को साल 2008 में लॉन्च किया था

Photo Credit: PTI

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत ने लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Electric vehicles) की ओर रुख करने को मजबूर कर दिया है। लोगों की दिलचस्पी इलेक्ट्रिक कारों की तरफ तेजी से बढ़ रही है और सरकार भी जनता और वाहन कंपनियों से उनके पोर्टफोलियो को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों पर स्विच करने के लिए कह रही है। इस बीच, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपने पुरानी कारों को किसी न किसी तरह मॉडिफाई करते हैं, जिससे उनकी ईंधन पर निर्भरता खत्म हो जाए। ऐसे ही एक शख्स मनोजित मंडल हैं, जिन्होंने अपनी पुरानी टाटा नैनो (Tata Nano) कार को सौर ऊर्जा (Solar Energy) से चलने वाली कार में बदल दिया है। 

पश्चिम बंगाल में एक कार उत्साही मनोजित मंडल आजकल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं। इनके चर्चे चारों तरफ छाए हैं, क्योंकि इन्होंने अपनी एक पुरनी Tata Nano कार को सोलर एनर्जी से चलने वाली कार में मॉडिफाई किया है। NDTV के अनुसार, पेशे से उद्योगपति मंडल ने इस कार को इस तरह मॉडिफाई किया है कि सोलर एनर्जी की वजह से अब कार  महज 30 रुपये के खर्च के साथ 100 किलोमीटर चलती है। 

उनका कहना है कि इस कार में एक लिथियम आयन बैटरी पैक लगाया गया है। यह बैटरी पैक सोलर पैनल के जरिए चार्ज होता है। कार में से इंजन को हटा दिया गया है, जिसकी जगह इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है। इसलिए यह चलते समय आवाज नहीं करती है। इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा बताई गई है। 

उद्योगपति मनोजित मंडल के अनुसार, इस प्रयोग के लिए उन्हें सरकार से कोई सहयोग नहीं मिला। लेकिन उनका बचपन से ऐसी कार बनाने का सपना था। मनोजित मंडल का कहना है वे इस कार को 30 रुपये के खर्च में 100 किलोमीटर ड्राइव करते हैं। इसके अलावा, यह पर्यावरण के लिए भी अच्छी साबित होती है, क्योंकि इंजन के बिना यह प्रदूषण नहीं करती है। 

इसमें गियर सिस्टम को बरकरार रखा गया है। कार चौथे गियर में 80 प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। हालांकि, यह क्लचलैस गियर सिस्टम है। इसकी छत पर सोलर पैनल लगाया गया है, जिसे बैटरी पैक से कनेक्ट किया गया है। इसमें पांच लोग आराम से बैठ सकते हैं। 
Advertisement

Tata Motors ने साल Nano को साल 2008 में लॉन्च किया था। हालांकि, बिक्री में गिरावट के चलते इसे 2018 में बंद कर दिया गया। लॉन्च के समय नैनो भारत की सबसे सस्ती कार थी और इसने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी थी। कार को 1 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था और लोगों ने इसे लखटकिया कार नाम दिया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tata Nano, Tata Nano Modified, Tata Nano Solar
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI रोबोट लेंगे मजदूरों की जगह! फैक्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट में बिना रुके किया काम, देखें वीडियो
  2. Paytm पर कैसे छिपाएं अपनी ट्रांजेक्शन, दूसरा कोई नहीं देख पाएगा
  3. Vivo X300 Ultra vs iPhone 17 Pro Max vs Google Pixel 10 Pro XL: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Canon ने भारत में लॉन्च किया धांसू Canon EOS R6V कैमरा, साथ में पावर जूम लेंस भी, ऐसे करेगा फोटोग्राफी में मदद
  5. Microsoft Windows 11 की स्पीड बढ़ाने के लिए लाएगी macOS वाला तरीका, तेजी से खुलेंगे ऐप्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Spotify ने घटाई अपने प्लान की कीमत, हुआ सबसे सस्ता म्यूजिक प्लेटफॉर्म, Jio और Youtube को कड़ी टक्कर
  2. AI रोबोट लेंगे मजदूरों की जगह! फैक्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट में बिना रुके किया काम, देखें वीडियो
  3. Paytm पर कैसे छिपाएं अपनी ट्रांजेक्शन, दूसरा कोई नहीं देख पाएगा
  4. लौट आए पुराने दिन! Blackberry जैसा कीबोर्ड वाला फोन इस कंपनी ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo ला रही 55 घंटे की बैटरी वाले सस्ते TWS ईयरबड्स, जानें खास फीचर्स
  6. 20 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 10, ये प्लेटफॉर्म दे रहा तगड़ा डिस्काउंट
  7. Vivo X300 Ultra vs iPhone 17 Pro Max vs Google Pixel 10 Pro XL: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Xiaomi 17 Max में होगी 8,000mAh की पावरफुल बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. OnePlus के इस प्रीमियम फोन को ₹8,000 सस्ता खरीदने का मौका, यहां जानें पूरी डील
  10. PS Plus May धमाका! Red Dead Redemption 2 समेत फ्री मिलेंगे ये 7 बड़े गेम्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.