Tata ने अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार के लिए SliQ और Curvv नाम करवाए ट्रेडमार्क, रेंडर लीक!

हाल ही में Tata Motors ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक टीज़र शेयर किया था, जिसमें बताया गया है कि 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे (IST) एक इलेक्ट्रिक व्हीकल से पर्दा उठाया जाएगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2022 21:27 IST
ख़ास बातें
  • 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे नए इलेक्ट्रिक व्हीकल से उठ सकता है पर्दा
  • पिछले कुछ समय से नई Tata Nexon EV को रोड टेस्टिंग में देखा जा रहा है
  • Tata Motors अगले कुछ सालों में भारत में लॉन्च करेगी 10 इलेक्ट्रिक कार

Tata जल्द एक नई लॉन्ग रेंज Nexon EV इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च कर सकती है

Tata Motors ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि कंपनी 2026 तक भारत में 10 इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की योजना बना रही है। इनमें से एक कार नई और पहले की तुलना में ज्यादा रेंज से लैस Nexon EV मानी जा रही है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अब, एक लेटेस्ट लीक से पता चला है कि Tata Motors ने SliQ और Curvv नाम से दो कार रजिस्टर की हैं। इसके अलावा SliQ का रेंडर भी लीक हुआ है, जिसमें कार का फ्रंट डिज़ाइन दिखाया गया है।

Rushlane ने Pratyush Rout का एक रेंडर शेयर किया है, जिसमें टाटा की अपकमिंग कार का डिज़ाइन दिखाया गया है। इस कार को Tata SliQ बताया जा रहा है। यह भी दावा किया गया है कि यह एक इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट है, जो काफी आकर्षक डिज़ाइन के साथ आता है। इसमें क लंबी DRL है, जो एक साइड से शुरू होती है और बोनट से होते हुए दूसरे किनारे तक जाती है। इसमें नीचे त्रिकोण शेप की हेडलाइट है। रेंडर में ये डीआरएल और हेडलाइट का डिज़ाइन हाल ही में कंपनी द्वारा शेयर किए गए एक टीज़र से मेल खाता है।
Advertisement

यूं तो Tata Motors ने SliQ और Curvv नाम को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट बताती है कि इन दोनों नाम को हाल ही में कंपनी द्वारा ट्रेडमार्क कराया गया है। लिस्टिंग 15 मार्च की है।
 

हाल ही में Tata Motors ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक टीज़र शेयर किया था, जिसमें बताया गया है कि 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे (IST) एक इलेक्ट्रिक व्हीकल से पर्दा उठाया जाएगा। जैसा कि हमने बताया, इस टीज़र में दिखाया गया DRL और हेडलाइट डिज़ाइन लेटेस्ट रेंडर से मेल खाता है।
Advertisement

इससे अलग यह भी बताते चलें कि पिछले कुछ समय से नई लॉन्ग रेंज Tata Nexon EV को भी सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। कार को लेकर कई लीक्स भी आ चुके हैं, जहां दावा किया गया है कि नए मॉडल में बड़ा बैटरी पैक होगा और यह कुछ खास फीचर्स के साथ आएगा। बता दें कि Tata Nexon EV के मौजूदा मॉडल में 30.2 kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 312 km की रेंज निकालने में सक्षम है। हालांकि लीक्स का कहना है कि नया 2022 मॉडल 40kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ आ सकता है, जो सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर के करीब रेंज निकालने में सक्षम होगा। इसके अलावा, बड़े बैटरी पैक को फिट करने के लिए Tata इस मॉडल के सर्फेस और बूट स्पेस में कुछ बदलाव कर सकता है।
Advertisement

इसके अलावा, यह भी खबर है कि नई Nexon EV में बिल्कुल नए सेलेक्टेबल रिजनरेशन मोड्स को भी पेश किया जाएगा, जो ड्राइवर को रिजनरेटिव ब्रेकिंग की तीव्रता को चुनने की क्षमता देगा। क्योंकि यह नया मॉडल होगा, तो इसमें बाहरी और अंदरूनी बदलावों की उम्मीद भी की जा सकती है, जिसमें नए अलॉय व्हील्स भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, बताया जा रहा है कि नया मॉडल इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) से लैस हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.