Tata की कार सस्ते में खरीदने का आज आखिरी मौका, 7 नवंबर से 26 हजार तक हो जाएंगीं महंगी

इससे पहले भी कंपनी ने जुलाई में अपनी कारों की कीमतें बढ़ाई थीं। उस वक्त सभी मॉडल्स में 0.55% की दर से कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई थी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 नवंबर 2022 18:01 IST
ख़ास बातें
  • टाटा टियागो की कीमत 6400 रुपये से 8800 रुपये तक बढ़ने जा रही है
  • Tata Harrier और Tata Safari की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी
  • 7 नवंबर से लागू हो जाएंगी नई कीमतें

टाटा टियागो की कीमत 6400 रुपये से 8800 रुपये तक बढ़ने जा रही है।

अगर आप Tata Motors की कोई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की है। कंपनी अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह अपनी कारों की कीमतों को 7 नवंबर से बढ़ाने जा रही है। कीमतों में कितनी वृद्धि होगी, इसके बारे में भी कंपनी ने बताया है, जिसके मुताबिक टाटा की कारें 0.9% तक महंगी होने जा रही हैं। कार के प्राइस बढ़ाने की बात पर कंपनी का कहना है कि गाड़ियों को बनाने की ओवरऑल कॉस्ट बढ़ गई है, इसलिए कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया है। हम आपको बता रहे हैं कि 7 नवंबर के बाद से टाटा की कौन सी कार कितने रुपये महंगी होने वाली है। 

Tata Motors अपनी सभी कारों के प्राइस में औसत रूप से 0.9 प्रतिशत की बढ़त करने जा रही है। नई कीमतें 7 नवंबर से लागू हो जाएंगीं। हम आपको बता रहे हैं कि कौन सी कार की कीमत कितनी बढ़ने जा रही है। 
Advertisement

Tata Tiago
टाटा टियागो की कीमत 6400 रुपये से 8800 रुपये तक बढ़ने जा रही है। इसका पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट क्रमश: 6.42 लाख और 8.88 लाख रुपये में आता है। वहीं इसके EV मॉडल की कीमत में 8800 से 12,500 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। यह कीमत इंट्रोडक्टरी प्राइस पर 0.9 प्रतिशत  की बढ़ोत्तरी के हिसाब से आंकी गई है। 
Advertisement

Tata Nexon
कंपनी की टाटा नेक्सन भी दो इंजन वेरिएंट्स में आती है। इसमें डीजल और पेट्रोल इंजन वाला वेरिएंट मिलता है। कंपनी की ओर से यह पहला मॉडल था जिसे सबसे पहले इलेक्ट्रिक कार के रूप में पेश किया गया था। कंपनी की ये कार भारतीय मार्केट में काफी पॉपुलर भी है। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 8800 से 15000 रुपये तक बढो़त्तरी होने की बात कही गई है। डीजल वेरिएंट की कीमत 11,500 से 14,000 तक बढ़ सकती है। इसी तरह इसके इलेक्ट्रिक मॉडल्स की कीमत भी 16 हजार से 19 हजार रुपये तक बढ़़ जाएगी। 
Advertisement

कंपनी के SUV भी महंगे होने जा रहे हैं। इसमें Tata Harrier और Tata Safari कंपनी के पॉपुलर एसयूवी हैं। Tata Harrier की कीमत 16 हजार रुपये से लेकर 26000 रुपये तक बढ़ने वाली है, जो कि मॉडल के हिसाब से तय होगा। वहीं, Tata Safari की कीमत 17 हजार से 26 हजार रुपये तक बढ़ने की बात कही गई है। तो अगर आप इन टाटा कारों को सस्ती कीमत में खरीदना चाहते हैं तो आज ऐसे ग्राहकों के लिए आखिरी मौका है। 

इससे पहले भी कंपनी ने जुलाई में अपनी कारों की कीमतें बढ़ाई थीं। उस वक्त सभी मॉडल्स में 0.55% की दर से कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई थी। कंपनी ने सितंबर में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो ईवी लॉन्च की थी। यह 8.49 लाख रुपये से शुरू होती है। कार में सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर की रेंज दी गई है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.