Tata Motors का फोकस EV सेगमेंट पर, 50 हजार इलेक्ट्रिक गाड़‍ियां बेचने का लक्ष्‍य

साल 2021/22 में टाटा मोटर्स ने 19,105 इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स की सेल की, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 353 फीसदी ज्‍यादा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जुलाई 2022 20:53 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी EV सेगमेंट पर फोकस कर रही है
  • उसका लक्ष्‍य अगले साल तक सेल को दोगुना करना है
  • कंपनी कई और प्रोजेक्‍ट पर भी काम कर रही है

चंद्रशेखरन ने यह भी कहा कि इस वित्तीय वर्ष में कंपनी की परफॉर्मेंस में सुधार की उम्मीद है।

भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक व्‍हीकल सेगमेंट में जोर लगा रही हैं और टाटा मोटर्स जैसे ब्रैंड अपनी सेल को बढ़ाने की योजना लेकर चल रहे हैं। टाटा मोटर्स (Tata Motors) का लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष में लगभग 50,000 इलेक्ट्रिक व्‍हीकल (EV) बेचने का है और 2023/24 की अवधि में सेल को दोगुना करना है। कंपनी के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को शेयरहोल्‍डर्स की मीटिंग में यह जानकारी दी। साल 2021/22 में टाटा मोटर्स ने 19,105 इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स की सेल की, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 353 फीसदी ज्‍यादा है। 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रशेखरन ने यह भी कहा कि इस वित्तीय वर्ष में कंपनी की परफॉर्मेंस में सुधार की उम्मीद है क्योंकि सेमीकंडक्‍टर समेत ओवरऑल सप्‍लाई की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और कमोडिटी की कीमतें स्थिर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हम जोखिमों को कम करने और अनिश्चितताओं को मैनेज करने के लिए अपने कस्‍टमर्स और इकोसिस्‍टम पार्टनर्स के साथ काम करना जारी रखेंगे। उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2023 की दूसरी छमाही के साथ परफॉर्मेंस में सुधार होगा। 

पिछले महीने टाटा मोटर्स ने बताया था कि उसे ब्लूस्मार्ट इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से 10,000 XPRES-T EV यूनिट्स की सप्‍लाई का ऑर्डर मिला है। एक बयान में कंपनी ने कहा था कि 10,000 यूनिट्स का डिप्‍लॉयमेंट इसे भारत में अब तक का सबसे बड़ा EV फ्लीट ऑर्डर बनाता है। इनकी डिल‍िवरी जल्‍द शुरू होने की उम्‍मीद है। 

गौरतलब है कि पिछले साल अक्‍टूबर में भी दोनों कंपनियों ने 3,500 XPRES-T EV ऑर्डर के लिए एक एग्रीमेंट पर साइन किए थे। इनका इस्‍तेमाल देशभर में यात्रियों द्वारा किया जाएगा। इलेक्ट्रिक व्‍हीकल के बढ़ते इस्‍तेमाल से भारत को उसके कार्बन फुटप्र‍िंट को कम करने में मदद मिलेगी। 
Advertisement

इलेक्ट्रिफ‍िकेशन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जलवायु परिवर्तन और कार्बन कटौती के एजेंडे का बेस है। और इलेक्ट्रिक व्‍हीकल सेगमेंट को उस तरीके के तौर पर देखा जाता है जो देश के तेल आयात के खर्च को कम करेगा साथ ही प्रमुख शहरों में प्रदूषण कम करने में योगदान देगा। 
Advertisement

भारत चाहता है कि साल 2030 तक देश में कुल पैसेंजर कारों की सेल में इलेक्ट्रिक मॉडल की हिस्‍सेदारी 30 प्रतिशत हो। यह आज लगभग 1 प्रतिशत है। इसी तरह 2030 तक टोटल टू व्‍हीलर्स की सेल में ई-स्कूटर और ई-बाइक की हिस्सेदारी को 80 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्‍य है, जो अभी महज 2 फीसदी है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.